Wednesday, March 26, 2008

मार्च का महीना और बहुत कुछ ! भाग - १

मार्च का महीना "गजब" का महीना होता है ! मुझे लगता है यह महीना बाकी सभी महीनों मे सबसे महताव्पूर्ण होता है ! बिहार और देश भर मे इस महीना मे "मैट्रिक" का परीक्षा होता है ! बिहारी लोग इस परीक्षा को एक "पर्व" की तरह मानते हैं ! घर मे जो परीक्षार्थी होता है - उसको वरती के रूप मे मान लिया जाता है ! एक जमाना था जब पूरे गाँव के हर घर से एक दू वरती होता था ! माँ और बेटी दोनों एक साथ परीक्षा देते हुए देखा गया है ! एक साल पहले से "वरती या परीक्षार्थी" को लोग टोकना शुरू कर देते हैं - " तब , इस बार है , नु " ! मामा - मामी , चाची- चाचा , फुआ - फूफा - बड़ा भाई - छोटा भाई - घर परिवार , आस पड़ोस , पट्टीदार - गोतिया , सभी के सभी आपको ध्यान मे लाते हैं - कभी कभी थोडा बहुत पढे लिखे नौकर भी टोक दिया करते हैं !
मैट्रिक का परीक्षा अपने आप मे एक "प्रोजेक्ट होता है ! कहीं कहीं यह देखा गया है की - जिस शिक्षक से बाप ने पढ़ा - बेटा का मार्ग-दर्शन भी वही शिक्षक करते हैं ! प्रे बोर्ड के बाद - गेस पेपर खरीदना से लेकर - चिट पुर्जा के तकनीक - यह सभी " परीक्षार्थी" की कुशल प्रबंधन और स्टेटस को बताते हैं ! घर परिवार मी कुछ लोग कुशल मैट्रिक परीक्षा प्रबंधक होते हैं - उन लोगों विशेष रूप से बुलाया जाता है ! जहाँ परीक्षा केन्द्र बना हैवहाँ कोई चित परिचित खोजा जाता है - कभी कभार या अधिकतर जगहों पर देखा गया है की परीक्षा केन्द्र के "चपरासी" जितना काम कर जाते हैं - उतना बड़ा से बड़ा अधिकारी भी नही ! परीक्षा केन्द्र पर एक अलग नजारा होता है - बिल्कुल मेला की तरह - होम गार्ड के जवानों के पास साल भर मी कमाने का पहला और अन्तिम मौका होता है ! परीक्षा ख़त्म होते ही वही "चपरासी" बताता है की कॉपी कहाँ कहाँ गयी है ! फ़िर शुरू होता है - जांच केन्द्रों मी अपने आदमीओं की खोज !
आने वालों सालों मे यह एक मील का पत्थर होता है - लोग बात चिट मे कहते हैं - फलाना के बेटा के मैट्रिक के परीक्षा मे मेरा "छाता " खो गया टू कोई कहता है की होम गार्ड के डंडा से मेरा कुर्ता फट गया !
वक्त बदल गया - आज २१ साल हो गए मुझे मैट्रिक पास किए हुए - सब कुछ आंखों के गुजर रहा है - जैसे कल की ही बात है !
खैर ...... क्रमशः
रंजन ऋतुराज सिंह , नॉएडा

Tuesday, March 25, 2008

वेतन आयोग !

बाबु जी को ५०० मिलाता था ! एकदम मस्त जिंदगी था ! रिक्शा अपना सवारी था ! सप्ताह मे २ दिन आलू दम और दू दिन मीट - भात भी बन जाता था ! शाम को हम लोग खेल कूद भी कर लेते थे ! सैकील से स्कूल भी चले जाते थे ! मौका मिला त बाबु जी के "लेम्ब्रेटा" पर लटक भी जाते थे ! साल मे दू बार कपडा - लत्ता भी खरीदा जाता था ! पाकिट मे चार आना और गप्प हांकते स्कूल पहुँच जाते थे ! जो दोस्त यार सैकील या स्कूटर रखता था - वह अपना समाज से अलग हो जाता था ! लंच मे चार अन्ना मे आलू चौप वाला चाट खा कर जो आनंद मिलाता था वह शायद डोमिनो पिज्जा मे नही मिलाता है ! होली मे पटना के सब्जी बागः से रु ३५/- वाला कुरता मे जो मजा था वह मॉल से खरीदा हुआ दीजैनदार कुरता मे नही है !
सब कुछ , जी हाँ , सब कुछ बाबु जी के ५०० मे ही हो जाता था - वह भी मजे से ! अब त कुत्ता बिल्ली , गदहा - बैल सबको कई हज़ार मे वेतन मिलता है - फ़िर भी सब बेचैन है ! ई , आला दर्जा का "सरकारी बाबु " सब का माथा ख़राब हो जाएगा - इतना तनखाह मिलने के बाद - क्या ये लोग "घूस" कमाना बंद कर देगा ? हमको टू नही लगता है :( !
साला समाज भी अजीब है - अगर आप "सरकरी बाबु " है और घूस के पैसा से पटना के पाटलिपुत्र मे एक कित्ता माकन नही है या फ़िर दिल्ली - नॉएडा मे २-३ थो फ्लैट नही है टू "समाज" से इज्जत की बात छोडिये - आपके बेटा - बेटी का बियाह होना मुश्किल हो जाएगा ! "बाबु" का मतलब ही लोग समझता है की - झाड़ के पैसा !
फ़िर दोषी कौन हुआ ? समाज जो आप पर दबाब बनाता है ! सरकारी नौकरी नही लगा त - प्राइवेट मी नौकरी कर ली - और प्राइवेट मी भी नही टीक पाये त बिजिनेस - अब बिजिनेस वाले को दोनों हाथ लूटते देख बेचारा सरकारी वाला क्या करेगा ?
अब त खबरिया वालों को भी भरपूर पैसा मिलने लगा है - अधिकतर टू वही लोग है - जो पटना - भोपाल- बनारस से दिल्ली आए थे कलक्टर बनने के लिए और सरकारी मी चपरासी भी नही बन पाये - हिन्दी - अंग्रेज़ी थोड़े अछ्छी थी सो "पत्रकार" बन गए - अब हज़ार की कौन पूछे - लाख मी पैसा कमा रहे हैं -
कहने का मतलब जब समाज का बौधिक रूप से कमज़ोर तबका भी लाख - करोड़ का बात कर रहा है टू सरकारी कर्मचारी को कुछ मिल ही गया टू इतना हंगामा क्यों ?
वैसे त आप लोग मुंशी प्रेमचंद की कहानी "नमक का दरोगा" टू पढ़ा ही होगा ! :)
रंजन ऋतुराज सिंह , नॉएडा

Saturday, March 15, 2008

झारखण्ड फ़िर एक बार और बिकेगा !

कई साल पहले मई एक सरस्वती के आराध्य के घर गया पर आश्चार्य हुआ की उनके यहाँ "लक्ष्मी" की फोटो लगी थी - पूछने पर बताया गया की - सभी "रास्ते" यहीं आते हैं ! यह बात आज तक मेरे मानस पटल पर अंकित है लेकिन दिल मनाने को तैयार नही है ! पर कब , तक ?

राज्यसभा चुनाव आते ही फ़िर से एक बार - वनवासियों का प्रदेश "झारखण्ड" बिकने को तैयार है ! मुकेश अम्बानी के दूत श्री परिमल नाथ्वानी जी निर्दालिये उम्मीदवार के रूप मे राज्य सभा के लिए तैयार है ! जीत स्वाभाविक है ! पर कई साल जमीन के धूल चाटने वाले राजनीतिक उम्मीदवारों का क्या होगा ?

पैसा मे बहुत दम है - यह मेरा ८ वर्षीय बेटा भी जानने लगा है ! शायद उसे एक शिक्षक पुत्र होने और महानगर की संसकृति की दबाब ने बहुत कम उमर मे "काफी परिपक्वा" बना दिया है ! उसे पता है - उसके पिता क्या खरीद सकते हैं और क्या नही - शायद यही "आभाव" उसके उज्जवल भविष्य को इंगित करता है !


रंजन ऋतुराज सिंह , नॉएडा

Tuesday, March 11, 2008

होली आ रहा है - भाग १

पेट भरुआ बिहारी लोग अगला सप्ताह से घर जाने का तैयारी कर रहा होगा ! लालू जी के ट्रेन से गाँव जाएगा ! इस मौसम मे ट्रेन मे सीट मिलाना किसी सौभाग्य से कम नही है ! सुना है नीतिश जी 'चका चक' बिहार बना रहे हैं ! तब तो जाना और जरुरी है ! देखेंगे - कुछ 'जुगाड़' होगा त वहीं रूक जायेंगे ! अब , ई रोज रोज का राज ठाकरे का गाली और तेजेंद्र खन्ना का लाठी कौन सहेगा ! हम त "पुण्य प्रसून " भैया को भी यही बोले थे ! कहाँ यहाँ २ का ४ के चक्कर मे फँसे हुए हैं ! "होली" के बहाने से चुपके से बिहार सरक लीजिए ! "पटना दरबार" मे गुन गान कीजियेगा - कुछ न कुछ जरूर ही मिल जाएगा - नही मिलेगा त मोतिहारी वाला दरबार चले जाईयेगा !
मेरे जैसा पेट भरुआ लोग शायद नही जाए ! किसी के बेटा का "एक्साम" है तो किसी की बीबी का ! किसी को छुट्टी नही मिल रहा है तो किसी को टिकट ! वैसे नया नया जो दिल्ली आया है - वह तो ट्रेन मे लटक के ही जाएगा - जब तक वह लटक के नही जाएगा - उसको लगेगा ही नही की वह दिल्ली कमाने के लिए आया है - भाई , कुछ पसीना बहना चाहिए न !
मेरे जैसा खबरिया चैनल देखने वाला - कौन कैसे "होली" मनाया मे बिजी रहेगा ! आडवाणी जी बाबा के यहाँ गए या यशवंत सिन्हा रवि शंकर प्रसाद के यहाँ ! कुछ लोग सुबह से ही तुन रहेगा ! एक दिन पहले से ही बिना नाम वाला मैसेज आने लगेगा - अप खुश होंगे फ़िर तबाह हो जायेंगे ! जिसको आप भेजेंगे वह आपको नही भेजेगा - कोई और जिसका नाम आपके फोन मे नही है ! तरह तरह का मैसेज आवेगा ! "होली" के दिन ऐसा आदमी के यहाँ जन पड़ता है जिसके घर आप दुबारा नही जायेंगे ! क्योंकि सब लोग तो आप जैसा अभागा तो होता नही की "गाँव" नही जाए !
दिल्ली मे रु ३५/- वाला कुरता खोजने मे रु २०० का पेट्रोल खर्चा हो जाएगा या फ़िर बीबी आपका पिछला साल वाला कुरता खोजने मे आपको २-४ थो श्लोक सुना देगी ! वैसे मेरे कई ऐसे मित्र हैं - बीबी श्लोक सुने बिना दिन का जतरा नही बनता है ! बढ़िया है - जतरा बनाईये ! कुरता - पैजामा मिल जाएगा त "नारा " नही मिलेगा :( अब , क्या कीजियेगा ? रुकिए - सलवार से ही निकाल लीजिए ;)
जब शाम को बीबी हुर्केचेगी त किसी दोस्त के यहाँ का प्लान बनायीयेगा ! तब तक किसी दोस्त का फोन आ जाएगा की वही - आपके घर आ रहा है ! भाई - वह भी तो शादी शुदा है !
क्रमशः
रंजन ऋतुराज सिंह , नॉएडा

Wednesday, March 5, 2008

ठाकरे बाबा सही कह रहे हैं !

लालू कहते हैं की बुढापा का लक्षण है ! नीतिश जी नालंदा स्टाइल मे मे मी आ रहे हैं ! पासवान को बुझा ही नही रहा है की क्या कहें ? भाई , आप तीनो ने "मंडल" के सहारे जो वातावरण तैयार किया है बिहार मे उसका कोई जबाब नही है ! एक बात बताएं ? - आप तीनो १८ साल से बिहार मे कर क्या रहे हैं ? लालू - समान्त्वादों के ख़िलाफ़ मोर्चा खोला - नीतिश जी लालू के ख़िलाफ़ और पासवान जी दोनों के ख़िलाफ़ , बढ़िया है ! लगे रहिये ! लालू बिहार के लिए कुछ नही किए - आशा भी नही था ! पर , नीतिश बाबु - आप त जात पात से ऊपर उठ कर चुन कर आए थे - फ़िर ये अचानक जाती प्रेम कैसे जाग गया ? खैर , यह आपका दोष नही है - यह तो बिहार का संस्कार है ! हम त आपसे भी ज्यादा जात पात करते ! "बिहारी" जो ठहरे !
गरीब लोग कहाँ जाएगा ? भावनात्मक बहाव मे लालू-नीतिश -पासवान को वोट तो दे दिया और आज ठाकरे बाप बेटा मजा चखा रहा है ! काहे नही नीतिश-लालू-पासवान को कहते हो की हर जिला मे १० थो फैक्ट्री खोल दे ! सच्चाई यह है की नीतिश ख़ुद विकास नही चाहते हैं !
आप बिहारी हैं त तनी आप अपना गाओं - मोहल्ला - परिवार मे नज़र डालिए - आपको बिहार का कोई ऐसा परिवार नही मिलेगा जिसका कोई न कोई सदस्य बिहार से बाहर कमाने नही गया हो ? इसके लिए कौन जिम्मेदार है ? बिहार का बंटवारा कौन करवाया ? क्या कसूर है हमारा ? अब त ख़ुद लालू का परिवार बिहार मे नही रहना चाहता है ! एक आम बिहारी भी बिहार नही जन चाहता है ! लालू राज मे सब से कम पलायन यादव लोग का था ठीक ऐसा ही नीतिश राज मे है - जब तक यह सब चलेगा - बिहार कैसे सुधरेगा ?
बिहार का जितना मीडिया वाला है - सब का सब एक नंबर का दलाल ! सब को पता है बिहार मे खुलेआम फेक एन्कोउतर हो रहा है - पैसा मे इतना दम है की सब चुप है !
सवाल बहुत है !
रंजन ऋतुराज सिंह , नॉएडा

Monday, March 3, 2008

" कब अईबू अंगनवा हमार ": भोजपुरी सिनेमा समीक्षा


अनजान शहर मे अनजान चेहरों के बीच अपनी सभ्यता और संसकृति की झलक देखने को ही मिल जाए - यही बहुत है ! काफी अरसा हो गया था - भोजपुरी सिनेमा देखे हुए ! श्री कवि कुमार द्वारा निर्मित " कब अईबू अंगनवा हमार " को नॉएडा के मल्टीप्लेक्स " P V R - Spice " ने दिखाने क निर्णय लिया तो यह भोजपुरी सिनेमा के इतिहास क पळ था क्योंकि यह अपने आप मे पहली भोजपुरी सिनेमा है जो किसी मल्टीप्लेक्स मे "चल " रही है !

कल यह सिनेमा देखने kaa मौका मिला ! श्री कवि कुमार बिल्कुल ही साफ सुथरी फ़िल्म लेकर आए हैं ! अभिनेता और गायक श्री मनोज तिवारी ne काफी स्वाभाविक अभिनय की जितनी तारीफ की जाए कम है ! विनीत कुमार भी दमदार नज़र आए ! सिनेमा के कार्यकारी निर्माता श्री अंशुमन मिश्रा ने बताया की इस तरह की साफ सुथरी बड़े बजट की भोजपुरी सिनेमा बनाना आसान काम नही हैं - मुझे भी ऐसा ही लगा ! इस सिनेमा मे पहली बार DABING के बिना काम चलाया गया है = जिसे टेक्नीकल भाषा मे "सिंक साउंड " कहते हैं - ऐसा प्रयोग सिर्फ़ लागान के कुछ दृश्यों के लिए किया गया था ! छरहरी बदन की मालकिन और मेरी हमउम्र श्वेता तिवारी ने काफी प्रभावित किया है !

सिनेमा अपने पहले मध्यांतर मे आपको अपने गाओं की याद से आखों को नम करेगा और दूसरे मध्यांतर मे एक प्रवासी "पूर्वांचल" के दर्द के कारन आपकी आँखें नम होंगी ! हाँ , सिनेमा एक स्वाभाविक कहानी और स्वाभाविक दमदार अभिनय पर केंद्रित है जिसके कारन थोडा लंबा हो गया जो निर्देशक की कमजोरी को दिखता है !
कुल मिला कर - यह सिनेमा आप हम सभी अपने परिवार के साथ बैठ कर देख ही नही सकते बल्कि इसकी खूबसूरत गानों क आनंद भी उठा सकते हैं !
निर्माता श्री कवी कुमार बिहार प्रान्त के सीतामढी निवासी हैं और सिनेमा की शूटिंग उनके गाओं मे ही हुयी है ! श्री कुमार एक बेहतरीन वक्ता भी हैं और पूर्वांचल और अर्थशास्त्र के मुद्दों पर खबरिया चैनल पर नज़र आते रहते हैं !
सभी पैसा खाने के लिए नही होता है - कुछ दिखाने के लिए भी होता है ! "तिरहुत" वासी सम्प्पन लोग समाज के प्रती अपनी जिम्मेदारियों को अच्छी तरह समझते हैं ! सिनेमा निर्माता श्री कवि कुमार अपनी सामाजिक जिम्मेदारियों क निर्वाह करते नज़र आए और सिनेमा के मध्यम से अपनी मिटटी क क़र्ज़ भी कुछ हद तक उतरा है - जो एक सराहनीय कदम है

Wednesday, February 20, 2008

बिहार चलो !!!

बिहार चलो ! ४ लाठी राज ठाकरे दिया नही की बिलबिलाने लगे की "बिहार चलो" ! कमज़ोर जीन ! मजदूर ! बिहारी को कितना भी पढ़ा लिखा दीजिए - २-४ करोड़ पाकिट मे दे दीजिए ! मानसिक स्तर पर यह मजदूर ही रहते हैं ! समाजवाद इनके खून मे बसा है ! लोहिया , जे प्रकाश नारायण और कर्पूरी ठाकुर की मानसिकता से बिल्कुल जकडे हुए हैं ! जात पात खून के अंतिम लेअर तक है ! रहेगा अमेरिका मे और सोचेगा जहानाबाद की तरह !
हम बचपन मे देखा करते थे की - लोग अमेरिका या ब्रिटेन पढ़ने के लिए जाते थे - कमाने के लिए नही ! समाज का कमज़ोर तबका कलकत्ता , दिल्ली या मुम्बई कमाने के लिए जाता था ! जिसका पेट बिहार मे नही भरता था वह "बेचारा" बन के परिवार से हजारों मील दूर "पेट भरुआ" बन के जीवन चलता था ! क्या पढ़ा लिखा और क्या अनपढ़ सब के सब मेरे तराजू मे एक ही थे ! कोई जनरल bogee मे तो कोई वातानुकूलित मे ! सफर के ट्रेन और मंजिल तो एक ही थी और साथ ही साथ मकसद भी एक ही ! फिर कैसा फरक ? एक जमाना वह भी था जब डाक्टर लोग ब्रिटेन से पढ़ लिख कर सीधे पटना रुकता था या दरभंगा - मुजफ्फरपुर ! अब यह वर्ग दिल्ली मे निवेश करता है !
इन सब के लिए समाज जिम्मेवार है ! मैंने इंजीनियरिंग की पढ़ाई के बाद - पटना मे कंप्यूटर का व्यापार शुरू किया ! साले ससुराल वाले और इर्द गिर्द के समाज वाले जीना मुहाल कर दिए थे ! हुर्केच हुर्केच के मेरे रातों का नींद गायब कर दिए थे ! फलाना का बेटा - मुम्बई मे फलाना कम्पनी मे है - चिलाना का बेटा अमेरिका जा रहा है ! धेकाना का दामाद दिल्ली मे फ्लैट ले लिया है ! अरे मेरे बाप - यह सभी " पेट भरुआ" हैं ! मुझे इस झमेला मे नही डालो ! मुझे "पटना " पसंद है और मुझे "पटना" मे ही रहना है ! मुझे "बड़ा" नही बनाना है ! मुझे द्वितीये स्तर का नागरीक बन के पेट नही भरना है ! पब्लिक कहाँ maanane वाली थी !
बिहारी लोग समाजवाद और सामंतवाद दोनों को आदर्श मानते हैं ! मैंने कई कम्पनी के बड़े अधिकारीओं को डिप्रेशन मे देखा है ! दिल मे सामंतवाद और जुबान मे समाजवाद ! बढ़िया नौकरी - बढ़िया पैसा और पातर पातर अंग्रेज़ी बोलने वाली बीबी फिर भी दिल उदास है - क्योंकि कोई "pahchaan" नही है ! अब मुम्बई और दिल्ली मे आप ५० लाख की गाडी पर चढें आपको कोई सलाम कयों करेगा ? दिल मे तो सामंतवाद है ! बचपन मे दादा - दादी के मुह से जिला जवार के बड़े बड़े सामंती लोगों की जीवन शैली को देखा और सुना है !
दिल्ली के एक बहुत बड़े बिहारी का फोन आया - बेटी का बियाह है - "अपने" लोग आते तो अच्छा रहता ! शादी बियाह के मौके पर लोक गीत का आनंद ही कुछ और है ! अब भाई जी दिल्ली आकर करोड़पति तो बन गए लेकिन अपने लोग "बिहार" मे ही छुट गए - मामा - फूफा की जगह "दिल्ली" के dalalon ने ले ली है !
खैर , जब सब बिहारी "बिहार" चला जाएगा तो ई नीतिश और लालू का क्या होगा ?
रंजन ऋतुराज सिंह , नॉएडा

Friday, February 15, 2008

नीतिश कुमार की बकरी !!

लालू जी को अपनी 'भैंस' के कारण नाम और बदनाम दोनों मिला ! अब भला नीतिश जी क्यों पीछे रहे ? उन्होंने एक 'बकरी' पाल रखा है ! जहाँ कहीं भी जाते हैं - अपनी ' बकरी' को साथ मे ले जाते हैं ! 'बकरी' की शिक्षा - दीक्षा काफी अच्छे स्कूल कॉलेज मे हुई है ! लेकिन यह बकरी जब "नालंदा' वाली मगही मे " मेमीआती" तो नीतिश जी का दिल बाग़ बाग़ हो जाता है ! "बिहार" नालंदा है और "नालंदा" ही बिहार है ! मुझे कई पत्रकार बोले की - हर जनता दरबार मे इस बकरी को बगल मे बिठा - पूरे राज्य को यह संदेश देना चाहते हैं की - अब बिहार मे बकरीवाद ही चलेगा ! "बकरीवाद" के चलते - राज्य के मुठ्ठी भर 'शेर' परेशान हैं ! ( गौर तलब है - नीतिश जी बिहार के "सवर्ण" समुदाय को "मुठ्ठी भर लोग " कह कर बुलाते हैं )
नीतिश के कुछ चमचों बेलचों सलाह दी की किसी बकरे को "शेर" की शक्ल दे दी जाए ! नीतिश जी के ख़ास 'बकरी' के चहेते 'बकरे' को रंगा - पोता गया - 'शेर' की शक्ल दी गयी और राजधानी की सुरक्षा मे लगा दिया गया ! अब यह नादान बकरा उछल कूद कर हर रोज "मुठ्ठी भर " लोगों को चुन चुन कर मारता है ! मारना भी चाहिए - जब तक मुठ्ठी भर लोग ख़त्म नही होंगे - बिहार मे "बकरीवाद " कैसे आएगा ?

दिल्ली के समीप "नॉएडा" मे करोड़ों की लागत से नीतिश की बकरी का महल तैयार हो रहा है ! कई और बकरी हैं जिनके पैसे इंदिरापुरम और नॉएडा के बड़े बड़े प्रोजेक्ट मे लगे है ! भाई , यह सब नीतिश राज मे शाकाहारी भोजन से बचाए हुए पैसे हैं !

नीतिश जी बहुत इमानदार हैं ! अब्दुल कलाम के नालंदा दौरे मे "सिंगुर" वाली समस्या हो गयी ! ख़बर को कम महत्वपूर्ण और दबाने के मे कई 'पत्रकार' भाई मालामाल हो गए ! "नालंदा" की उपजाऊ जमीन को जबरदस्ती लिया गया ! कीमत भी बाज़ार से कई गुना कम ! जाती गत आधार पर "गाओं" का "गाओं" साफ किया गया !

नीतिश जी मुस्कुराते हैं ! मंद मंद ! और अपनी बकरी को शाकाहारी घास फूस देते हैं !

लिखने को बहुत कुछ है - धीरे धीरे - ! चलिए तबतक हम कुछ मांसाहारी भोजन कर आयें !


रंजन ऋतुराज सिंह , नॉएडा

Tuesday, February 5, 2008

ठीक हो रहा है !

टीवी पर बिहारियों को पीटाते देख थोडा सुकून हुआ ! लेकिन थोडा और हंगामा होना चाहिऐ था ! जम के ! दहशत का माहौल भी खड़ा होना चाहिऐ ! "अपना घर" बर्बाद हो रहा है और चले हैं दूसरों के घर को सजाने के लिए ! "दूसरा" हमेशा से ही दूसरा ही होता है !
ऐसी प्रतिक्रिया स्वाभाविक है ! उदाहरण के तौर पर - हम लोग करीब १०० साल से मुजफ्फरपुर शहर मे बसे हैं ! दादा-परदादा की जमींदारी थी ! घर - परिवार के लोग मुजफ्फरपुर से ही पढे लिखे हैं ! लेकिन आज तक "तिरहुत" वाले महीन लोग हमलोगों को अपना नही सके ! आज भी हम सभी "छपराहिया " ( छपरा जिला का रहने वाला ) ही कहलाते हैं ! हम भी अडे हैं - अपनी भाषा "भोजपुरी" ही बोलते हैं !
अगर आप - गाँव के रहने वाले हैं तो देखा ही होगा की किस कदर बाहर से आ कर बसे हुए लोगों को तंग किया जाता है ! खासकर " तड़का" वाले केस मे ! जहाँ " दामाद" को अपने ससुराल मे सम्पति मिलता है ! लोग अपने भागिना - नाती को अपना लेते हैं लेकिन "दामाद" को हमेशा से ही पराया समझा जाता है !
बहुत साल पहले - मैंने अपने गृह जिला "गोपालगंज" मे एक स्कूल मालिक के यहाँ गया ! वह केरल राज्य के रहने वाले थे ! उनका स्कूल काफी पैसा कम रह था ! पर स्कूल मालिक का जीवन शैली काफी निम्न था ! मैंने मजाक मजाक मे ही कुछ पूछ दिया - उन्होने जबाब दिया की - वह केरल मे एक माकन बना रहे हैं और फिर अपने माकन का फोटो दिखाया - फोटो देख कर मुझे ऐसा लगा की वह केरल मे कई करोड़ का मकान बना रहे हैं !
"बाबा" आये हुए थे - कह रहे थे की "खेत" मे काम करने को नही मिलता है - सभी के सभी "पंजाब" "दिल्ली" और गुजरात" चले जाते हैं ! पटना के एक तकनिकी कॉलेज के मालिक ने कहा - कोई पढ़ने वाला नही मिलाता है ! बिहार सरकार के एक उच्च पधाधिकारी से मेरी बात हो रही थी - बता रहे थे की पटना के सड़क पर आपको एक भी युवा नही मिलेगा ! या तो २० बरस से कम उमर वाले या फिर ४५ से ज्यादा वाले !
चलो "बिहारियों" - घर चलो ! जब हम सभी दूसरों का घर स्वर्ग बना सकते हैं तो फिर अपना क्यों नही ?


रंजन ऋतुराज सिंह , नॉएडा

Monday, February 4, 2008

राज ठाकरे को "मीडिया" की मदद

आज जो भी बवाल मुम्बई मे हो रहा है - उसमे राज ठाकरे से ज्यादा मीडिया की भूमिका है ! "दलाली" की हद कर दी आप सभी ने ! दरअसल इलेक्ट्रोनिक मीडिया मे अत्यंत ही घटिया और कमज़ोर मानसिकता वाले लोगों का जमावडा हो गया है ! ऊपर से नेताओं के लगे पैसा का दबाब - कचरा को पेश किया जा रहा है ! उलुल - जलूल खबरों को महताव्पूर्ण बना देना और पूरे देश को उसमे झोंक देना - यह गलत ही नही अपराध है !
राज ठाकरे का बयां इतना महताव्पूर्ण नही था जिसको इस कदर दिखाया जाये ! वह बिल्कुल ही एक छोटी सभा मे कुछ उलुल जुलूल बक रह था ! मीडिया ने इतना महाताव्पूर्ण बना दिया की - टीवी पर दिखने के चक्कर मे बेचारे "पूर्वांचल" के लोग अब पीट रहे हैं !
देश को पूरी तरह "दलालों" के हाथ मे हम सभी ने दे दिया है ! आज तक यह दलाल समाज की आबरू को बेच रहे थे - अब यह खुद की आबरू की दाम लगायेंगे ! "पैसा-पैसा" के इस खेल मे हम सभी इतने व्यस्त हो चुके हैं की हमे यह नही पता चल रहा है की हम आने वाले पीढी के लिए कैसा समाज बना रहे हैं !
सैफ और करीना की खबर - देश की प्रगति की खबर से ज्यादा "important" बन जाती है !
आप सभी से मेरा निवेदन है की आपको जहाँ भी इस तरह के " इलेक्ट्रोनिक जर्नलिस्ट " मिले , मेरे तरफ से इनको समझायें ! विनम्र निवेदन करें ! अगर फिर भी नही सुधारें तो " चार" लात दीजिए ! फिर देखिए - कैसे यह अपनी आबरू को बेचेंगे !
मुझे जया बच्चन का बयां ज्यादा पसंद आया की - राज ठाकरे कौन है ? बात ख़त्म !
खैर , राज ठाकरे कौन हैं यह सबको पता है ! इनके असली पिता कौन हैं यह भी सबको पता है !



रंजन ऋतुराज सिंह , नॉएडा

Tuesday, January 22, 2008

पैसा - पैसा , लहू लुहान बाज़ार

लहू लुहान बाज़ार मे मेरे जैसे कई निवेशक शोक मुद्रा मे होंगे ! होना भी चाहिऐ ! गाढी कमाई है ! कोई यूं ही क्यों उसको उड़ते हुए कैसे देख सकता है ! बाबुजी बहुत समझाए थे - "फिक्सड डेपोजीत" कर दो - "सोना" खरीद लो - गाँव मे २-४ कत्था ज़मीन ले लो ! मैं कहाँ मनाने वाला था ! मुझे तो हडबडी थी रातों रात - अमीर बनने की ! आस - पास कई लोगों को देखा हूँ ! मंद बुद्धि वाले भी लाखों और कड़ोरों की बात करते हैं ! मुझे सब से आसान रास्ता चाहिऐ था - जहाँ से मैं कई गुना पैसा देखते देखते कमा सकूं !
लालच बहुत बुरी बला है ! बचपन मे सिखा था ! जवानी मे पाया की - आदमी स्वभाव से ही लालची होताहै ! अब इसमे मेरा क्या दोष है ? धरती पर रहना है तो - पैसा तो चाहिऐ ही , न ! अत्यधिक लालच भी एक अपराध है ! लालच मे आदमी अपने परिवार , बाल बच्चों , समाज के साथ गुनाह करता है ! सिर्फ बन्दूख से गोली चलना ही अपराध की श्रेणी मे नही आता है !

एक डाकू से रामायण के रचयिता बनते हुए सब ने "बाल्मीकि" के बारे मे सुना है ! अंगुलिमाल डाकू के बारे मे सुना है ! देश - प्रदेश मे कई ऐसे "लालची" पैदा हुए जिन्होंने आँख खुलने के बाद अपनी सारी सम्पति समाज को दे दी !

यूं मेरा सब कुछ डूबा नही है ! पर तात्क्षानिक लाभ की लोभ ने मुझे बेचैन कर दिया है ! सालाना १२ % से ज्यादा की आशा करना बेवकूफी है ! बेहतर हो हम सभी चक्रवर्धी व्याज की भाषा सीखें ! या फिर धैर्य रखना सीखें ! हम आम आदमी सिर्फ और सिर्फ अपने लिए ही नही कमाते हैं ! मजबूत नींव देना भी हमारा मकसद होना चाहिऐ ! अपने जीवन काल मे - हम सभी कम से कम ५ पीढी को तो देख ही लेते हैं ! अपने दादा जी से लेकर अपने पोता-नाती तक ! जो हम अपने दादा जी - पिता जी से सिखते हैं वह हम खुद पर प्रयोग करते हैं और खुद के प्रोयोग से सीखे हुए संस्कार को अपने आने वाली पीढी को देने की कोशिश करते हैं !

धन संचय भी एक कला और विज्ञान है ! सभी अंडो को एक ही झोला मे ना रखें ! जोखिम अपनी अवकात और उम्र को ध्यान मे रख कर ही लें ! कुछ धन खाने के लिए और कुछ धन दिखाने कभी लिए भी !

रंजन ऋतुराज सिंह , नॉएडा

Saturday, January 5, 2008

सारी प्रगति के पीछे है शिक्षा : अभ्यानंद

श्री अभ्यानंद भारतीये पुलिस सेवा के एक वरिष्ठ अधिकारी है और अपने  गरीब बच्चों को भारतीये प्रद्योगिकी संस्थान तक पहुँचने के लिए "सुपर-३०" की स्थापना की! आज दैनिक जागरण पटना संस्करण ने काफी प्रमुखता से इनके विचार एक लेख के रुप मे प्रकाशित किया है ! आशा है आप सभी भी इसे पढ़ कर लाभंवाती होंगे :-




प्राणी का जन्म हुआ। प्राणी को एक व्यवस्था के रूप में देखा जाय तो जन्म के साथ ही इस व्यवस्था का सामाजिक, आर्थिक, भौतिक, मनोवैज्ञानिक, राजनैतिक के साथ-साथ अन्य आयामों के अन्तर्गत ही, उसके समस्त पर्यावरण से विनिमय प्रारंभ हो जाता है। विनिमय अगर परस्पर लाभकारी हुआ तो व्यवस्था एवं पर्यावरण दोनों के लिए सुखदायी है, अन्यथा अन्तत: यह अहितकर विनियम कष्टों का सबब बनकर रह जाता है। प्राणी के कई कष्ट ऐसे हैं जो उनके शरीर में जन्म के साथ ही उनके जिन्स में निहित रहते हैं। इन कष्टों का जीवन यात्रा के दौरान शनै-शनै विस्तार होता है जिससे कि न केवल वह प्राणी बल्कि उसका पर्यावरण भी उनके कष्टों से आहत हो जाता है। इस प्रकार के कष्ट जो प्राणी के जिन्स में ही निहित हो उसके निराकरण के लिए मानव-जाति नैनो टेक्नोलौजी के माध्यम से सूत्र ढूंढने का प्रयास कर अगर इसमें सफलता मिली तो अहितकर विनिमय, जिसकी चर्चा ऊपर की गई है, उसके आयाम काफी हद तक घट जायेंगे। कुछ ऐसे कष्ट भी हैं जो जन्म के समय नहीं होते परन्तु जीवन यात्रा के दौरान पर्यावरण और प्राणी के अनेक प्रकार के अहितकर विनिमय से उनकी उत्पत्ति हो जाती है। ये कष्ट साधारणतया शारीरिक एवं मानसिक हैं और इनके निवारण के लिये इस क्षेत्र में काम कर रहे वैज्ञानिकों ने स्टेम सेल टेक्नोलौजी का सहारा लेकर कुछ हद तक सफलता पा ली है। समाज अब आशान्वित है कि ऐसे कष्टों का जब भी जीवन के दौरान उभार होगा तो इस टेक्नोलौजी की सहायता से जन्म के दौरान भंडारण किये गये उनके स्टेम सेल की मदद से उसकी चिकित्सा भी हो पायेगी। ये चर्चा तो शारीरिक एवं मानसिक कष्टों की है जिससे कि प्राणी एवं उसका पर्यावरण काफी त्रस्त रहता है। कई ऐसी समस्यायें हैं जिनका जन्म अशिक्षा के माध्यम से हो जाता है। शिक्षा ही प्राणी एवं पर्यावरण के विनिमय को दशा एवं दिशा देती है। जब शिक्षा की बात चलती है तो सामान्यत: किताबें, स्कूल तथा शिक्षक की कल्पना अनायास होने लगती है। इस अवधारणा को अगर विस्तृत रूप से देखा जाय तो प्राणी के पर्यावरण में जो भी वस्तु निर्जीव अथवा सजीव हो जिसके साथ उसका किसी भी प्रकार का विनिमय का सीधा संबंध उसकी शिक्षा से होता है। यह भी सोचना गलत होगा कि इस पूरी प्रक्रिया में मात्र प्राणी ही शिक्षा ग्रहण कर रहा है। इस व्यवस्था को अगर गहराई से देखा जाय तो न केवल प्राणी बल्कि उसका पर्यावरण भी सीखता है। परस्पर सीखने की प्रक्रिया को ही ऊपर की चर्चा में प्राणी एवं पर्यावरण के विनिमय के रूप में अंकित की गई है। मानवजाति की सम्पूर्ण यात्रा को देखने का यह भी एक दृष्टिकोण है। इस रूप से अगर यात्रा का अवलोकन किया जाय तो प्राणी एवं पर्यावरण में परस्पर सीखने की प्रक्रिया को सुव्यवस्थित बनाना ही शिक्षण माना जायेगा। कुछ विनिमय अहितकर होते हैं, जिन्हें शिक्षा के माध्यम से न्यूनीकृत किया जाता है। उसी प्रकार कुछ विनिमय अच्छे एवं श्रेयस्कर होते हैं जिन्हें शिक्षा के जरिये विस्तारित किया जाता है। शिक्षा ही ऐसी प्रक्रिया है, जिस विनिमय की बात हो रही है उसके सभी आयामों की जड़ में है। समस्या भौतिक हो या मानसिक, आर्थिक, सामाजिक, सबों के निदान के लिए शिक्षा का ही सहारा लेना पड़ता है। जितनी भी प्रगति, चाहे जिस क्षेत्र में हुई तो उन सबों के पीछे शिक्षा का अत्यन्त महत्वपूर्ण योगदान है। जिन क्षेत्रों में ऐसा प्रतीत हो कि समुचित प्रगति नहीं हुई है तो उनके कारणों में प्रमुख स्थान अशिक्षा का पाया जाता है। इससे यह स्पष्ट हो जाता है कि मानवजाति और उसके पर्यावरण विकास के इतिहास में शिक्षा एक सबल धुरी की तरह उभरी है। प्रश्न यह उठता है कि शिक्षा और सुशिक्षा में अन्तर क्या है। मेरी अपनी धारणा है कि जब प्राणी अथवा उसके पर्यावरण में से किसी एक के द्वारा विनिमय की ऐसी प्रक्रियाओं को जन्म दिया जाय जिससे किसी एक को अल्पकालिक लाभ हो, तो वह शिक्षा सुशिक्षा नहीं मानी जायेगी। जब भी प्रक्रिया ऐसी बनती है जिससे दोनों पक्षों को दीर्घकालिक लाभ हो तो उस विनिमय प्रक्रिया को सुशिक्षा की संज्ञा दी जा सकती है। सामान्यत: यह पाया गया है कि प्राणी एवं पर्यावरण, दोनों में यह होड़ लगी रहती है कि एक-दूसरे की शक्तियों का गलत प्रयोग कर अपने लिए लाभ उठाया जाय। जो ऐसा करते हैं वे शिक्षा का हवाला देकर इसे सही ठहराने का दावा भी करते हैं। चूंकि यह लाभ अल्पकालिक होता है, अत: लम्बे अंतराल में इससे लाभ कम और घाटा अधिक हो जाता है। इसके विपरीत अगर सुशिक्षा की बात की जाय तो यह पाया जायेगा कि समय के बड़े पैमाने पर ऐसी प्रक्रियाएं पारस्परिक रूप से हितकर साबित होती है। सुशिक्षा का एक यह भी उद्देश्य होना चाहिए कि समय के साथ वैसी शिक्षा जिससे परस्पर लाभ न हो उसका Oास हो। अध्यात्मिक रूप से अगर इस पूरे मामले को देखा जाय तो जब तक प्राणी अपने को पर्यावरण से भिन्न मानता है और पर्यावरण को एक ऐसे शक्ति-स्रोत के रूप में देखता है जिससे वह अपने हित का विस्तार कर सके, तब तक जिस सुशिक्षा की बात की जा रही है वह निरर्थक होगी। प्राणी एवं पर्यावरण के बीच जब सीमाएं टूट जाती हैं तभी सुशिक्षा की अवधारणा विस्तृत रूप से परिलक्षित होने लगती हैं। यह सही है कि जिस सीमा की बात की गई है उसके टूटने के पूर्व उसके आकार का बड़ा होना आवश्यक है। मेरा यह मानना है कि अगर प्राणी निरन्तर प्रयास करे तो वह अपने व्यक्तित्व के साथ-साथ इस सीमा के आकार को भी बड़ा बना सकता है। यह प्रयास निश्चित रूप से एक साधना है। साधना के दौरान यह आभास मिलता है कि प्राणी के अन्दर पर्यावरण का एक बड़ा अंग समाहित हो गया है। ऐसा होने से दोनों के बीच परस्पर विरोध के आयाम घटते हैं। इस स्तर से आगे आने पर ऐसी भी अनुभूति होती है कि एक ऊंचाई के पश्चात प्राणी सूक्ष्म रूप बन कर किसी बहुत बड़ी आकृति (पर्यावरण से भी बड़ी) का एक अंग बन गया और उसमें इस हद तक समाविष्ट हो गया कि दोनों में कोई अन्तर ही न हो। शायद यह वह दशा होती है जब जिन सीमाओं को मिटाने की बात कही जा रही है वह यथार्थ में मिट जाती है। सुशिक्षा की नियति ही है कि वह प्राणी एवं पर्यावरण के बीच विनिमय को ú तक पहुंचाये। हम आज तक ऐसे मुकाम पर हैं, जहां पूरी व्यवस्था कई प्रकार की समस्याओं से ग्रसित हो गई है और कभी-कभी मानव भविष्य बुरी तरह विध्वंसकारी अंधकार के रूप में दिख पड़ता है। असाध्य बीमारियां, विश्व के कुछ भागों में असह्य भूखमरी, कुछ अन्य भागों में अलगाववाद/आतंकवाद आदि ऐसी समस्याएं हैं जो निरन्तर उत्तर ढूंढ रही हैं। मानव प्रयासों के बावजूद इनका उत्तर पूर्णतया नहीं पाया गया है। इस तात्कालिक विफलता से कई बार इतनी हतासा पैदा होती है कि चारो तरफ निराशा एवं अंधकार दिखने लगता है। मनुष्य जिन निराकरणों की तलाश में है उन सब का आधार सुशिक्षा है। सुशिक्षा के यंत्र के रूप में टेक्नोलाजी उभर कर आयी है और इसके माध्यम से कुछ समस्याओं का निदान निश्चित रूप से मिला है। उदाहरणस्वरूप संवाद प्रेषण की तकनीकों में व्यापक विस्तार होने से पूरे विश्व में सभी प्रकार के संवाद का आदान-प्रदान हो रहा है। इससे ज्ञान/जानकारी सहज रूप से उपलब्ध हो जा रही है। विनिमय इतना पारदर्शी एवं सहज हो गया है कि समस्त विश्व इसका लाभ उठा पा रहा है। अगर इतिहास में झांके तो ज्ञान मुट्ठी भर लोगों के बीच सिमट कर रह जाता था। उसका लाभ अन्य उठा नहीं पाते थे। ये मुट्ठी भर लोग अर्जित ज्ञान को अपनी व्यक्तिगत धरोहर के रूप में रखते थे। ऐसी शिक्षा निरर्थक थी। आज विश्व भर में संवाद प्रेषण की तकनीक से सुशिक्षा का विकास हुआ और प्राणी तथा पर्यावरण में पारस्परिक लाभदायक विनिमय से कई समस्याओं का निदान हो पाया। ऐसे कई दृष्टान्त सामने आये हैं जब विभिन्न देशों में कार्यरत चिकित्सकों ने एक-दूसरे से इस तकनीक के माध्यम से संपर्क कर असाध्य बीमारियों का इलाज ढूंढा है। यह सुशिक्षा का ज्वलंत उदाहरण है, जहां एक व्यक्ति अपने ज्ञान को इस तरह विस्तारित करता है, जिससे कि पूरी मानवजाति को उसका लाभ मिल सके।जिन समस्याओं के संबंध में बातें की गई हैं उनका निदान अगर आने वाले कुछ दशकों में सुशिक्षा के माध्यम से नहीं हो पाया तो संभवत: यह समाज विध्वंस एवं अंधकार में प्रविष्ट हो जायेगा। इसके विपरीत अगर सुशिक्षा के माध्यम से तकनीकी निदान हो पाया तो यह व्यवस्था कई गुणा अधिक त्वरण से भविष्य की ओर बढ़ जायेगी। आज मानव जाति के लिए यह आवश्यक हो गया है कि वह न केवल सुशिक्षा की कामना एवं प्रार्थना करे बल्कि ऐसा कोई भी कर्म न करें जिससे कि उसके रास्ते में कोई विघ्न उत्पन्न हो।


रंजन ऋतुराज सिंह , नॉएडा

Saturday, December 29, 2007

तारे जमीन पर और भी हैं

आमिर खान द्वारा निर्देशित " तारे जमीन पर " पर देखा ! मेरी नज़र मे यह और "चक दे इंडिया " २००७ की कुछ कमाल के सिनेमा हैं ! यह संतोषजनक है की अब व्यावसायिक सिनेमा भी संदेश देने लगे हैं ! आमिर खान कमाल के एक्टर हैं और "तारे ज़मीन पर " से उन्होने यह भी दिखाया है की वह एक कुशल निर्देशक हैं ! वैसे आमिर खान ने सिनेमा के प्रचार मे भी काफी समय और बहुत कुछ "मीडिया" को दिया है !
आम आदमी की जिन्दगी से जुडी और बिना किसी लटके झटके के भी एक सफल सिनेमा दिखाया जा सकता है - तारे ज़मीन पर संवेदना से भरपूर सिनेमा है जिसमे पैसा वसूल के साथ साथ कई संदेश एक साथ नज़र आएंगे ! आपको अपने बच्चों के साथ साथ अपना बचपन भी नज़र आएगा ! आपके कई गुरुजन भी नज़र आएंगे ! और अगर आप थोडा भी संवेदनशील हैं तो रुमाल को साथ ले जाना नही भूलियेगा ! महिलाएं , बाल्टी भी ले जा सकती हैं ! मध्यमवर्ग के लिए यह सिनेमा देखना बहुत जरुरी है - क्योंकि आज़ादी के बाद यह वर्ग "शिक्षा" को सिर्फ और सिर्फ रोजगार के रुप मे देखता है - जिसके कारण समाज मे कई "साइड इफेक्ट" आ गया है ! और हमारे जीवन शैली , भाग दौड़ , पैसा- पैसा के खेल मे बच्चे काफी बुरी तरह से प्रभावित हैं ! महानगर तो और त्रशादी से गुजर रहा है - जिसके कारण अब " छोटे शहर " के बच्चों ने कमाल दिखाना शुरू कर दिया है !
आज के दौर मे "माँ" भी संवेदनशील है ! सिनेमा के साथ साथ सिनेमा हॉल मे भी मुझे यह नज़र आया ! मंहगे मोबाइल , कंधे पर लप टॉप और गला लटकता 'कम्पनी' का पट्टा होने के वावजूद लोग अपने बच्चों के साथ सिनेमा हॉल मे नज़र आये ! पटना से बिछुड़ने के बाद आज पहली दफा , सिनेमा खतम होने के बाद मैंने भी लप टॉप वालों के साथ जम कर ताली बजाया !
मल्टीप्लेक्स मे सिनेमा देखना काफी महंगा सौदा है - पर हम बच कैसे सकते हैं ? "मेट्रो समाज " के साथ भी तो चलना है ! :)
दिल्ली वालों के लिए खुशखबरी है की - वहाँ ये "टैक्स फ्री " है !

रंजन ऋतुराज सिंह , नॉएडा

Thursday, December 27, 2007

बेनजीर की अंतिम बिदाई

( १९५३ - २००७ )
और आज बेनजीर भी चली गयीं ! अब वो खाक - ऐ - सुपुर्द हो जायेंगी ! कुछ तो वजह है - जब से पाकिस्तान का जनम हुआ - वहाँ कभी भी स्थिर सरकार नही रही और बहुत सारे राजनेता मारे गए !

हमे आज भी याद है १९९० का दौर जब उनका दुपट्टा और मुस्कान भारत मे भी काफी मशहूर हुआ था ! हम सभी उनको एक खानदानी और सभ्य महिला के रुप मे जानते थे ! उनके पिता भी काफी कड़क मिजाज थे और पाकिस्तान की राजनीती के शिकार हुए !

किसी भी राष्ट्र की तरक्की वहाँ की राजनीती स्थिरता मे है - यह बात अब पाकिस्तानी राजनेताओं को समझ लेनी चाहिऐ वरना २१ वी सदी की चाल मे वह कहीं अफगानिस्तान न बन जाएँ !
एक वीर महिला को हमारा अंतिम सलाम !

रंजन ऋतुराज सिंह , नॉएडा

लालू और मोदी

राजनेता किसी भी दल के हों - कोई भी विचारधारा हो - लेकिन यह सभी सिर्फ और सिर्फ अपने वोट बैंक के लिए ही 'नेतागिरी' करते हैं ! और इस वोट बैंक को इन नेताओं के लिए मजबूत करने मे दलाल की भूमिका "मीडिया" करता है !
मीडिया का लगातार प्रहार से कहीं न कहीं नरेन्द्र भाई दामोदर मोदी को जबरदस्त फायदा हुआ ! यह प्रयोग पहली दफा नही हुआ था - बिहार मे लालू के समर्थन मे मीडिया ऐसा "महिनी" खेल , खेल चूका है ! निर्दोष की बलि पर अपनी रोटी सेंकना - अघोरी हो गए हैं - ये सब !
क्या मीडिया को यह पता नही था की वह जितना विरोध मोदी का करेंगे मोदी उतना ही मजबूत होंगे ! बिहार मे क्या हुआ था ! जब तक लालू खुलेआम मंडल के बहाने सवर्ण को निशाना बना रहे थे और मीडिया आग उलग रही थी और लालू और मजबूत होते जा रहे थे ! फिर अचानक आप लल्लू के आगे नतमस्तक हो गए क्योंकि कई सवर्ण नेता लालू के साथ हो चले और बिहार के घोर जातिवाद के शिकार मीडिया के नए नायक बन गए - लालू !
क्या पटना मे बैठे पत्रकारों को यह नही पता है की अयोध्या के राम मंदिर के निर्माण मे जाने वाले "राम शिला" का पहला पूजन कौन और कहाँ करता है ! आप किसको बेवकूफ बनाते हैं ? चंद पैसा खा कर आप अपना जमीर बेचते हैं !
मुझे लालू और मोदी मे कोई भी फरक नज़र नही आता है ! जहाँ बिहार मे लालू ने सरकारी प्रायोजित कार्यक्रम मे भूमिहारों को मरवाया वहीं गुजरात मे मोदी ने दंगा करवाया ! लालू ने भी भूमिहारों को "कश्मीरी आतंकवादी" कहा ! सेनारी मे सहन्भुती के रुप मे जाने से मन कर दिया ! सं १९९२ मे बारा गाँव मे १०० के करीब भूमिहार मारे गए - पुरस्कार फलस्वरूप तत्कालीन पुलिस मुखिया के भाई को राज्यसभा भेज दिया गया !
देखिए , देश की जनता को बेवकूफ बनाना छोड़ दीजिए ! एक तरफ आप मोदी को समाचार पत्र और टेलीविजन मे गाली देते हैं और दूसरी तरफ मोदी के जितने का जश्न भी ! मुकेश भैया और सोनिया बेन के पैसा का लाज रखिये !

रंजन ऋतुराज सिंह , नॉएडा

Monday, December 24, 2007

ई साल भी जा रहा है !

देखते देखते २००७ भी बीत गया ! अभी सोचने बैठा की इस साल मैंने क्या क्या किया ? सोचते सोचते ऐसा लगा की साल भर दालान मे खटिया पर बैठ कर सिर्फ सोचा ही हूँ ! सोचना भी एक कला है - हर कोई नही सोच सकता है ! गदहा - बैल को कभी किसी ने सोचते देखा है ?
चिंतन करना स्वाभाविक है ! मनुष्य मे जनम लिए हैं तो चिंतन करना जरुरी है ! लेकिन चिंतन करने मात्र से पेट नही भरता है ! लेकिन कर्म का मतलब भी यह नही की आप - हम गदहा - बैल बन जाएँ ! लेकिन युग ऐसा आ गया है की बिना गदहा - बैल बने हुए कोई गुजारा नही है !
अब क्या किया जाये ?
रुकिए , खटिया को थोडा झार दें ! बहुत खटमल हो गया है ! रात भर सुते नही देता है !
२२ दिसम्बर को दिन सबसे छोटा होता है - लेकिन इसको "बड़ा" दिन क्यों कहते हैं ?
रंजन ऋतुराज सिंह , नॉएडा

Thursday, December 20, 2007

दिनकर की सांस्कृतिक दृष्टि



इस वर्ष रामधारी सिंह दिनकर की जन्म शताब्दी है। आधुनिक हिंदी कविता में उनका विशिष्ट स्थान है। कुछ लोग उन्हे छायावादी काव्य का प्रतिलोम मानते है, किंतु इसमें किसी को संदेह नहीं है कि दिनकर ने हिंदी काव्य जगत को उस पर छाए छायावादी कल्पनाजन्य कुहासे से बाहर निकाल कर प्रवाहमयी, ओजस्विनी कविता की धारा से आप्लावित किया। गद्य के क्षेत्र में उनका लगभग 700 पृष्ठों का 'संस्कृति के चार अध्याय' ग्रंथ अपने आप में एक विशिष्ट रचना है। यह ग्रंथ उनके गहन अध्ययन और उसमें से निर्मित दृष्टि को स्पष्ट करने वाली रचना है। दिनकर ने संपूर्ण भारतीय इतिहास और सांस्कृतिक विकास को चार कालखंडों में विभाजित करके देखा। लेखक की मान्यता है कि भारतीय संस्कृति में चार बड़ी क्रांतियां हुईं। पहली क्रांति आर्यो के भारत में आने और उनके आर्येतर जातियों से संपर्क में आने से हुई। आर्य और आर्येतर जातियों से मिलकर जिस समाज की रचना हुई वही आर्यों अथवा हिंदुओं का बुनियादी समाज बना और आर्य तथा आर्येतर संस्कृतियों के मिलन से जो संस्कृति उत्पन्न हुई वही इस देश की बुनियादी संस्कृति बनी। आर्य कहीं बाहर से इस देश में आए अथवा वे मूलरूप से यहीं के वासी थे, इस संबंध में लंबे समय से बहस होती आ रही है। इतिहासकारों का एक वर्ग मानता है कि आर्य मध्य एशिया, या उत्तरी धु्रव से भारत में आए। कुछ इतिहासकार मानते है कि आर्य इसी भूमि के निवासी थे। मैंने अनेक वर्ष पूर्व डा. संपूर्णानंद की लिखी एक पुस्तक पढ़ी थी-'आर्यो का आदि देश'। उनकी मान्यता थी कि आर्य मूल रूप से सप्त सिंधु प्रदेश के निवासी थे। सात नदियों का यह प्रदेश उत्तर में सिंधु नदी, बीच में पंजाब की पांच नदियों और उसके नीचे सरस्वती नदी से बनता है। इस दृष्टि से इस देश में एक बहुत संवेदनशील वर्ग भी है। आर्यो के बाहर से आने की थीसिस को वे पश्चिमी इतिहासकारों और उनसे प्रभावित कुछ भारतीय इतिहासकारों का षड्यंत्र मानते है।
दिनकर की मान्यता थी कि आर्य मध्य एशिया से आए थे। दिनकर ने आर्य और आर्येतर संस्कृतियों के मिलन की अपने ग्रंथ में व्यापक चर्चा की है। उनका कहना है कि सभ्यता यदि संस्कृति का आदिभौतिक पक्ष है तो भारत में इस पक्ष का अधिक विकास आर्यो ने किया है। इसी प्रकार भारतीय साहित्य के भीतर भावुकता की तरंग अधिकतर आर्य-स्वभाव के भावुक होने के कारण बढ़ी, किंतु भारतीय संस्कृति की कई कोमल विशिष्टताएं, जैसे अहिंसा, सहिष्णुता और वैराग्य-भावना द्रविड़ स्वभाव के प्रभाव से विकसित हुई हैं। वैदिक युग के आर्य मोक्ष के लिए चिंतित नहीं थे, न वे संसार को असार मानकर उससे भागना चाहते थे। उनकी प्रार्थना की ऋचाएं ऐसी है, जिनसे पस्त से-पस्त आदमियों के भीतर भी उमंग की लहर जाग सकती है। वर्ण-व्यवस्था के संबंध में उन्होंने लिखा है कि वर्ण का निर्धारण पहले व्यवसाय, स्वभाव, संस्कृति के आधार पर ही था। पीछे जातिवाद के प्रकट होने पर वर्ण का आधार भी जातिगत हो गया।
दिनकर के अनुसार दूसरी क्रांति तब हुई जब महावीर और गौतम बुद्ध ने स्थापित वैदिक धर्म या संस्कृति के विरुद्ध विद्रोह किया। बुद्ध के समय और उनके ठीक पूर्व इस देश में वैरागियों और संन्यासियों की संख्या बहुत बढ़ गई थी। उन दिनों के समाज में प्राय: दो प्रकार के लोग थे। एक तो वे जो यज्ञ मात्र को ही इष्ट मानकर वैदिक धर्म का पालन करते थे, किंतु जो लोग इस धर्म से संतुष्ट नहीं होते थे वे संन्यासी हो जाते थे और हठयोग की क्रिया से देह-दंडन करने में सुख मानते थे। यज्ञों में दी जाने वाली पशु बलि की अधिकता से उत्पन्न विक्षोभ को जैन और बौद्ध धर्मो के रूप में वैदिक धर्म के विरुद्ध विद्रोह कहा जाता है। दोनों ही धर्म वेद की प्रामाणिकता को अस्वीकार करते है। दोनों का ही विश्वास है कि सृष्टि की रचना करने वाला कोई देवता नहीं है। आमतौर पर यह माना जाता है कि जैन और बौद्ध मत वेदों की मान्यता को स्वीकार नहीं करते थे, इसलिए वे नास्तिक थे, किंतु दिनकर ने इस मान्यता का खंडन किया है।
भारत में इस्लाम के आगमन, हिंदुओं से उसके संबंध, उसकी टकराहट और विग्रह का इतिहास एक हजार वर्ष से अधिक पुराना है। यह संपूर्ण प्रसंग भ्रांतियों और संवादहीन अवधारणाओं से भरा हुआ है। 'संस्कृति के चार अध्याय' में इस तीसरे अध्याय पर बड़े विस्तृत और अध्ययनपूर्ण ढंग से विचार किया गया है। दिनकर ने यह प्रश्न उठाया है कि कौन सी वह राह है जिस पर चलकर हिंदू मुसलमान के और मुसलमान हिंदू के अधिक समीप आ सकता है। दिनकर का कहना है कि गजनवी और गोरी के साथ जो इस्लाम भारत पहुंचा वह वही इस्लाम नहीं था जिसका आख्यान हजरत मुहम्मद और उनके शुरू के चार खलीफों ने किया था। लगभग दो सौ पृष्ठों में लेखक ने इस्लाम के आगमन, पृष्ठभूमि, इस देश की संस्कृति पर पड़े उसके प्रभाव समीक्षा की है।
इस ग्रंथ का बहुत महत्वपूर्ण चौथा अध्याय भारतीय संस्कृति और यूरोप के संबंध पर आधारित है। सबसे पहले पुर्तगाली भारत आए। फिर डच, फ्रांसीसी और अंग्रेज इस देश में व्यापार करने आए और उपनिवेश स्थापित करने लगे। धीरे-धीरे सारे देश पर अंग्रेजों का प्रभुत्व स्थापित हो गया। पश्चिमी संसार के संपर्क में आने के पश्चात भारत में किस प्रकार शिक्षा का विस्तार हुआ, इस पर भी इस अध्याय में चर्चा है। अंग्रेजों के साथ बने संपर्क ने इस देश की जनता में किस प्रकार आत्म-चेतना उत्पन्न की, किस प्रकार विभिन्न समुदायों में पुनर्जागृति की भावना उत्पन्न हुई, इसका विश्लेषण भी इस अध्याय में है। भारत की संस्कृति का मुख्य गुण उसका सामाजिक स्वरूप है। इसे समझने में दिनकर की यह कृति हमारी बहुत सहायता करती है। दिनकर की अनेक मान्यताओं से मतभेद हो सकता है, किंतु यह निश्चित है कि इस देश की सामाजिक संस्कृति को समझने के लिए यह बहुत सार्थक प्रयास था। [डा. महीप सिंह, लेखक जाने-माने साहित्यकार हैं]

रंजन ऋतुराज सिंह , नॉएडा

Tuesday, December 11, 2007

बहुत ठंडा है !!!

"दिल्ली" गजब का जगह है ! यहाँ सर्दी भी जम के पड़ती है और गर्मी भी ! लेकिन पैसा के कारण गर्मी-सर्दी का फरक बहुत लोगों पर नही पङता है ! हम जैसे "पेट-भरुआ" लोग को बहुत ठंडा लगता है !
नवम्बर के आस पास ही सोनपुर मेला लगता था ! वहाँ हम लोग का एक टेंट गड़ता था ! गाँव के गोतिया - पट्टीदार , रिश्ते -नाते , हित कुटुम सभी लोग आते थे ! कोई मवेशी खरीदने आता था तो कोई "थियेटर" देखने ! वार्षिक परीक्षा देने के बाद हम भी पहुंच जाते थे ! बाबा पहले से पहुंचे होते थे ! " १९९० " के आस पास तक हाथी था ! हर साल खरीद बेच होता था ! यह एक तरह का बिजिनेस था ! कम दाम मे खरीदना और एक साल खिला पिला के ऊँचा दाम मे बेच देना ! इसका श्रेय हमारे महावत "अल्शेर मियां जी" को जाता था ! लोग कहते थे की वैसा महावत राजा राजवादा के पास भी नही होता था ! बाबा खुश हो कर १९८० मे उनको हमारे गाँव का मुखिया बना दिए थे ! अब वह नही रहे - मेरी तरह ही उनके बच्चे भी कहीं दूर , घर से मीलों दूर - अपनी रोजी रोटी कम रहे हैं !
हम लोग सुबह सुबह पटना से सोनपुर मेला पहुंच जाते थे ! वहाँ दुकान से पूरी - जिलेबी आता था ! या फिर railway कैंटीन से मस्त नास्ता ! फिर दिन भर घुमाना , कभी मीना बाज़ार तो कभी कृषि बाज़ार ! रात मे खंसी के मीट के साथ लिट्टी ! बडे बडे लोग टेंट मे आते थे ! "बच्चा बाबु " के परिवार का कोई आया तो उनका भरपूर स्वागत होता था ! "हवा-पानी " पुरा टाईट रहता था ! सर्कस से मद्रासी सब भी अपना हाथी लेकर आते थे ! केरल वाले भी होते थे ! वहाँ हाथी के दलाल भी होते थे ! किसी मद्रासी के हाथी के सामने खडा होजाते थे - कोई ग्राहक आया तो दलाल ने भोजपुरी / हिन्दी मे बोल दिया की - हाथी बिक चूका है ! बेचारा मद्रासी १५ दिन मे औने पौने दाम मे अपना हाथी बेच कर चला जाता था ! १९८० के दसक से पंजाब से जर्सी गाय भी आने लगी ! मेरे परिवार मे भी एक खरीदाया था - दूर दूर से लोग देखने आते थे !
अंतिम दफा मेला १९९७ मे गया था ! घर से कोई नही आया था ! लेकिन मैं हाथी बाज़ार के उस जगह गया जहाँ कभी हम लोग का पारिवारिक टेंट लगता था ! रुलाई आ गयी !
दिसम्बर मे हम लोग गाँव जाते थे - बड़ा दिन के छुट्टी मे ! दरवाजा पर " आग का घुर" लगता था ! हम सभी भाई लोग उस आग मे "अलुआ" को पका के खाते थे !
वक़्त कभी नही बदलता है ! वक़्त स्थिर है ! शान शौकत को बरकरार रखने के लिए - आपके पास ज़माने के हिसाब से "पैसा" होना बहुत जरुरी है !
जम के पैसा कमाइये और ऐश कीजिए !

रंजन ऋतुराज सिंह , नॉएडा

Monday, November 19, 2007

ढोल बाजे !!!!

छठ पूजा के शुभ अवसर पर दिल्ली के बिहारिओं ने अपने लोक कलाकारों को बिहार से बुलवाया ! कई जगह इस तरह के कार्यक्रम हुए ! एक जगह पर मुझे जाने का सौभाग्य प्राप्त हुआ ! "मगही" सांस्कृतिक मंच ने "मगध" से कई कलाकार बुलवाये ! आयोजन बहुत बड़ा तो नही था - लेकिन यह शुरुआत अपने आप मे प्रशंशिये हैं ! बिहार के मगध से आये इन कलाकारों को राष्ट्रिये राजधानी क्षेत्र मे एक अवसर देना - काबिले तारीफ है ! करीब ३० लोक कलाकारों को लाना और उनके कला को समान्नित करना ! "गौरवशाली बिहार" के संयोजक श्री संजय शर्मा और संजय साही कहते हैं - "घर तो छुट ही गया - हम अपनी संसकृति बचा लें - यही हमारी कोशिश रहेगी " !
इन लोगों ने आम्रपाली ग्रुप के मुखिया श्री अनिल शर्मा को आमंत्रित किया था - जो खुद मगध से आते हैं ! उन्होने ने कहा - "मैं हर वक़्त आपके साथ हूँ - घर से कोसों दूर अपने लोगों के बीच अपनी संसकृति और लोक गीत का आनद उठाना - अपने आप मे एक सौभाग्य है " !
सभ्यता और संसकृति हमारी पहचान है ! अभी हाल मे ही इंटरनेशनल एअरपोर्ट पर गया था - वहाँ एक जोडा को सिंगापुर से आते हुए देखा - पाया की वह दोनो अपनी मत्री-भाषा मे बातें कर रहे थे ! मुझे उनकी मीठी बोली "मैथली " बहुत अछ्छी लगी और मैंने टोक दिया - पता चला वह "मनागेमेंट कांसुल्तंत" है - और अमरीका से वाया सिंगापुर आ रहे हैं ! अमेरिका मे ही पढ़ाई लिखाई हुई है ! धन्य है वह माता पिता जिसने ऐसे संस्कार दिए जिसके कारन आपके निजी जिन्दगी पर दूसरों का लेप नही चढ़ सका !
कल देखा - मेरा बेटा भी बाथरूम मे एक भोजपुरी गाना गा रहा था !


रंजनऋतुराज सिंह , नॉएडा

Saturday, November 17, 2007

हे ! छठी मैया !



ऊपर वाले फोटो को सिएटल टाईम्स ने अमरीका मे प्रकाशित किया है ! यह हमारी श्रद्धा , बिस्वास , शुद्धता को बयां करता है ! खबरिया चैनल वालों ने भी कल कुछ खास प्रोग्राम भी दिखाया ! दोपहर मे जी न्यूज़ वालों का स्पेसल प्रोग्राम आ रहा था ! देखते देखते ही आंखों से आंसू आने लगे ! सहारा समय भी दिखाया !
एक खास चॅनल जिसको बिहार मे सिर्फ गूंडा तत्व ही नज़र आते हैं और उनके स्पेशल संपादक जो खुद बिहार के रहने वाले हैं और नीतिश काल मे वह बिहार नही गए हैं , ने छठ पूजा को भरपूर नज़र-अंदाज़ करने की कोशिश की !
खैर - सबकी अपनी अपनी श्रद्धा है ! अब वह दिन दूर नही है जब मन्हात्तन की गलियों मे बिहारी भाई - बहन अपने माथा पर "डाला" उठा कर , नंगे पाँव निकलेंगे !
एक पंजाबी अमेरिका जाता है - पुरा गाँव चला जता है !



रंजन ऋतुराज सिंह , नॉएडा

Friday, November 16, 2007

आस्था व भक्ति का केन्द्र नोनार का सूर्य मंदिर

पीरो (भोजपुर)। पीरो अनुमंडल मुख्यालय से सटे आरा-सासाराम मुख्य मार्ग पर नोनार गांव स्थित प्राचीन सूर्य मंदिर क्षेत्र के लोगों के बीच आस्था एवं भक्ति का महत्वपूर्ण केन्द्र बन गया है। प्रकृति के सुरम्य वातावरण में कोलाहल से दूर बसे इस सूर्य मंदिर का महत्व कार्तिक एवं चैती छठ के अवसर पर काफी बढ़ जाता है। इस दौरान यहां आसपास के गांवों के अतिरिक्त सीमावर्ती बक्सर एवं रोहतास जिले के श्रद्धालु लोग भी छठव्रत करने के लिए बड़ी संख्या में जुटते हैं। ग्रामीण बताते हैं कि इस सूर्य मंदिर का निर्माण दशकों पूर्व अयोध्यावासी महात्मा निराला बाबा की देखरेख में स्थानीय लोगों के सहयोग से कराया गया था। यहां मंदिर के गर्भ गृह में स्थापित संगमरमर की बनी भगवान भास्कर की प्रतिमा अपने आप में अद्वितीय है। वही मंदिर के समीप बाबन बीघा का पोखरा लोगों के बीच आकर्षण का केन्द्र होता है। बताया जाता है कि नोनार गांव के लोगों द्वारा दान में दी गयी जमीन पर खुदाई कर, इस विशाल पोखरा का निर्माण कराया गया है जबकि ग्रामीणों द्वारा चंदा में मिली राशि से पक्के घाटों का निर्माण हुआ है। लेागों के बीच ऐसी मान्यता है कि यहां आकर पूरे मनोयोग से छठ का व्रत करने वालों की हर मनोकामना पूरी होती है। कई नि:संतान दम्पतियों द्वारा यहां छठ करने के पश्चात उन्हें पुत्र रत्‍‌न की प्राप्ति होने से इस सूर्य मंदिर के प्रति लोगों की आस्था और बढ़ गयी है। यहां आने वाले छठ व्रतियों की सुविधा को ध्यान में रखकर सभी आवश्यक व्यवस्था नोनार गांव के लोगों द्वारा ही की जाती है। नोनार गांव निवासी बीरेन्द्र राय बताते हैं कि इस साल यहां छठव्रतियों के लिए पेयजल, चिकित्सा एवं प्रकाश व्यवस्था हेतु स्थानीय नवयुवकों द्वारा विशेष तैयारी की गयी है।


ranJan rituraJ sinh , NOIDA

Thursday, November 15, 2007

ऐतिहासिक धरोहरों को समेटे है देवचंदा का सूर्य मंदिर

बिहार की पावन पवित्र धरती पर एक से बढ़कर एक सूर्य मंदिर है पर तरारी प्रखंड के देव (चंदा) गांव का प्राचीन सूर्य मंदिर न केवल ार्मिक बल्कि ऐतिहासिक दृष्टिकोण से भी काफी महत्वपूर्ण है। जिससे हजारों लोगों की आस्था जुड़ी है। ऐसे में यह मंदिर पूरे शाहाबाद प्रक्षेत्र सहित आसपास के इलाकों में लोगों के बीच प्रसिद्ध है। भोजपुर जिला मुख्यालय से लगभग 50 किलोमीटर दक्षिण कुरमुरी नहर लाइन के किनारे देव गांव में अवस्थित यह प्राचीन सूर्य मंदिर चौदहवीं शताब्दी में निर्मित बताया जाता है। हालांकि इसका लिखित ऐतिहासिक साक्ष्य नहीं है फिर भी मंदिर की बनावट एवं यहां स्थापित मूर्तियों के कलाकृति से यह अनुमान लगाया जाता है कि यह मंदिर सल्तनत काल में ही स्थापित किया गया है। ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण यह सूर्य मंदिर प्रशासनिक उपेक्षा के कारण इन ऐतिहासिक धरोहर की ओर आज तक पुरातत्ववेत्ताओं का ध्यान भी केन्द्रित नहीं हो पाया है। वर्तमान में मंदिर का अवशेष एक आयताकार ऊंचे टीले पर अवस्थित है जिसका क्षेत्रफल लगभग 35 डिसमिल भूमि पर फैला है। टीले के दक्षिणी सीमा पर प्रधान मंदिर अवस्थित है। सतह पर मंदिर की स्थिति लगभग 16 फीट लंबी एवं 16 फीट चौड़ी है। लगभग 30 फीट ऊंचे गुम्बज वाले इस मंदिर का द्वार परंपरानुसार पूरब की ओर है। गर्भ गृह के पश्चिमी दीवार से सटे पांच चबूतरे बने है जो सीमेंट से निर्मित एक सुंदर रथ से जुड़ा है। इस चमकीले रथ पर एक सारथी की आकृति बनी है। प्रधान मंदिर से सटे पूरब तरफ 30 फीट लंबा प्रांगण है जो यहां निर्मित सभा भवन का अवशेष बताया जाता है। यह विशाल प्रांगण ईट की दीवार से घिरा है। इस प्रांगण में दीवार के सहारे कई प्राचीन मूर्तियां टीकाकर रखी गयी है। बालू पत्थर से निर्मित ये मूर्तियां यहां समय-समय पर हुई खुदाई से प्राप्त हुई है। मूर्तियों की बनावट से इनकी प्राचीनता का एहसास होता है। देव गांव स्थित इस प्राचीन मंदिर के साथ कई आश्चर्यजनक तथ्य जुड़े है। मंदिर को बाहर से देखने पर ऐसा लगता है कि मंदिर के निर्माण में प्रयुक्त ईटे परस्पर एक-दूसरे पर बिना किसी जोड़ के रखा गया है जबकि बारीकी से निरीक्षण करने पर इसके अंदर सूर्खी चूना दिखाई पड़ता है। मंदिर के दीवार की इस तरह जुड़ाई तत्कालीन कारीगरों की काबिलियत को दर्शाती है। मंदिर के गर्भ गृह में वृत्ताकार ईट से निर्मित क्रमश: एक-दूसरे से छोटे परस्पर उभरे हुए 23 वृत्त है। बुजुर्गो के अनुसार प्राचीन मंदिर के दरवाजे के पास से ही एक भूमिगत रास्ता यहां से 300 मीटर दूर स्थित विशाल जलाशय तक जाता था, जो अब पूरी तरह ध्वस्त हो चुका है। देव गांव तक पहुंचने के लिए कुरमुरी नहर लाइन के समानांतर बनी सड़क आज भी जर्जर स्थिति में है जिसे पर सफर करना दुष्कर कार्य प्रतीत होता है। सूर्य मंदिर के आसपास पेयजल, बिजली, धर्मशाला आदि की कोई व्यवस्था नहीं है जिससे यहां छठ करने के लिए आने वाले बाहरी लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ती है। सिकरहटा पंचायत के मुखिया ऋषिदेव सिंह के अनुसार इस प्रसिद्ध तीर्थ स्थल को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए बिहार राज्य पर्यटन विभाग के निदेशक आनंद किशोर के पास सुझाव भेजा गया था लेकिन पर्यटन विभाग द्वारा इसकी अनदेखी किये जाने से अभी तक इसके कायाकल्प की संभावना तक दिखाई नहीं पड़ती है।



रंजन ऋतुराज सिंह , नॉएडा

Wednesday, November 14, 2007

Tuesday, November 13, 2007

महापर्व और घर की याद :- मुखिया के दिल से

बहुत लोग हमको कहे कि " मुखिया जी , दीपावली मे आप कुछ नही लिखे ? " , क्या लिखते ? यही कि यह धनी मनी लोगों का पर्व है ? यही लिखते कि गरीब लोग घर से हजार किलोमीटर दूर - saat समुन्दर पार दीपावली के दिन भी कम्पूटर पर ठुक ठएं कर रहे थे ! यही लिखते कि बाबा-दादी गाँव पर अकेले हैं , माँ- बाबुजी पटना मे अकेले हैं और हम यहाँ "दिल्ली" कि दीपावली मना रहे हैं ?
कल्ह , छठ पूजा का नहाय - खाए है ! बिहार के हर घर मे छठ पूजा का गीत शुरू हो चुका होगा ! ऐसा लगता है यह पर्व हमारे खून मे समां चुका है - मालूम नही क्या है ? श्रद्धा का वातावरण कब और कैसे बन जाता है ! हेमंत ऋतु मे पर्वों का होना और बचपन का याद आना -

कैफी आज़मी साहब के चंद लाईन याद आ रहे हैं -

चंद सीमाओं में, चंद रेखाओं में ,

जिंदगी कैद है , सीता की तरह ,

पता नही ,राम कब लौटेंगे ?

काश ! कोई रावण ही आ जाता ॥

पटना का छठ पूजा बहुत धूम धाम से मनाया जाता है ! इस पूजा कि एक सब से बड़ी खासियत है कि - यह समता भाव का पूजा है ! क्या अमीर , क्या गरीब , क्या राजा और क्या रंक ? क्या घूसखोर और क्या इमानदार , सभी के सभी एक साथ डूबते और उगते सूरज को "अरग" देते हैं ! शाम वाले अरग के दिन आपको पटना का पुरा गाँधी मैदान भरा हुआ नज़र आएगा ! मैंने देखा है - बड़ा से बड़ा आदमी भी माथा पर "डाला" उठाए हुए चल रहा है ! ऐसा जैसे सूरज देवता के सामने सभी बराबर है ! सुबह वाला अरग के समय पर पटना के गांधी सेतु से घात का नजारा देखते ही बनता है !


हम लोग बच्चा थे ! गाँव जाते थे - दीपावली के ठीक अगले दिन या आज वाले दिन ! मुजफ्फरपुर मे सुबह सुबह इमली चट्टी से बस पकड़ कर ! रात मे कलकत्ता से एक ट्रेन आती थी और कलकतिया सब बस पर कब्ज़ा जमा लेता था ! "सिवान" वाले बच्चा बाबु का बस होता था सो जगह मिल जाती थी ! अगल बगल मे कलकतिया सब एकदम "चुकु- मुकू " कर के सीट पर बैठा होता था ! साथ मे एक झोला - झोला मे सब से ऊपर एक कियो -कारपीन तेल और दू ठो लक्स साबुन ! सब का देह बसाता था ! गाँव के पास वाले स्टॉप पर पहुंच कर हम लोग बैलगाडी या हाथी या टम-टम पर बैठते थे ! बैलगाडी या टम टम को साडी या चादर से ढक दिया जाता था !परदा वाला जमाना था ! धीरे धीरे जमाना बदलने लगा ! तम तम और बैलगाडी और हाथी की जगह "जीप" आ गया ! हम लोग भाडा पर गाओं तक के लिए "जीप" ठीक कर लेते थे ! रास्ता मी कई लोग मिलते थे ! साईकिल पर ! हाल चाल पूछते थे ! "घर" पर डीजल "जीप" की आवाज़ से आँगन से चचेरे फुफेरे भाई बहन सभी निकल आते थे ! "बाबा" दुआर पर आराम कुर्सी पर खादी वाला हाफ बांह वाला गंजी पहन कर बैठे होते थे ! आस पास ४०-५० आदमी ! "बाबा" के पास जाने पर वहाँ कई लोगों को पैर छू कर प्रणाम करना पङता था ! कोई फलना बाबु टू कोई चिलाना बाबु ! पटना / मुजफ्फरपुर से दीपावली वाला पटाखा बचा कर लाते थे और सभी भाई-बहन को दिखाते थे ! मन नही मानता था तो एक दो छोड़ देते थे ! कभी कभी डांट भी मिलाती थी !


खरना वाले दिन शाम को जम के पटाखा छोडा जाता था ! कभी कभी भाई-पट्टीदार से "शक्ति-पर्दर्शन" भी होता था ! किसके पटाखे मे कितना है -दम ! शाम वाले अरग के दिन "दुआर" पर हम सभी बच्चे लोग नया नया कपडा पहन कर खूब मस्ती करते थे ! उन दिनों होली और छत मी ही सिर्फ़ नया कपडा मिलता था ! वक्त बदल गया - यहाँ "मेट्रो" मे हर महीना "सेल " लगता है और और धर्म-पत्नी जी मेरी गाढी कमाई मे आग लगा कर दीवाली मनाती हैं !
रात मे "लुकारी" बनाया जाता था ! या फिर गैस लाईट के साथ साथ "छठ वरती" लोग सुबह ४ बजे ही घाट पर पहुँच जाते थे ! उगते सूरज को अर्ध्य देकर - हम सभी घर वापस आ जाते थे ! परसाद मिलता था ! दिन भर हम सभी "ईख" चबाते थे !
शाम को माँ- बाबु जी को अटैची पैक करते देख "कलेजा" धक् से कर जाता था ! रात भर यह सोच कर नींद नही आती थी की अब अगला दिन " कसाई -खाना" जाना है ! सुबह सुबह मेरा झूठ मूठ का कभी पेट ख़राब तो कभी उलटी ! बाबा मेरे मन का बात समझ जाते थे और बाबु जी को बोलते - " एक दिन और रुक जाओ " !
मेरा तो मानो लोटरी खुल गया !

बहुत कुछ लिखना छुट गया है ! आपके कमेंट के इंतज़ार मे -

रंजन ऋतुराज सिंह , नॉएडा

Monday, November 12, 2007

पूर्वांचल का महापर्व : छठ पूजा









घर की याद मे जी भर के रो लीजिए !






रंजन
ऋतुराज सिंह , नॉएडा

Tuesday, November 6, 2007

"चक-दे-बिहार" कब होगा ?

अरे यार ? नीतिश भी गुंडा रखता है , क्या ?
तेरे को कौन बोला ?
मेरे को कौन बोलेगा - तेरे बिहारी ही खबरिया चैनल पर दिखा रहे हैं ?
"हा हा हा " , बेटा थोडा बच के वह मूंछों वाला विधायक मेरी ही जाती का है !
ऐसा क्या - तू तो ऐसा नही लगता है ?
अच्छा ! तेरे बिहारिओं ने खबरिया चैनल पर कब्जा जमा लिया है - फ़िर भी "माँ" ( बिहार) को गाली देते हैं ?
हाँ ! यह सभी - गांधीवाद के शिकार हैं ! "परिवारwaad" मे विस्वास नही रखते हैं !
हाँ ! यह तो वेश्या वाली कहानी हो गयी यार - वेश्या के प्रेम मे एक युवक अपनी माँ का कलेजा काट लाता है और रास्ते मे जब युवक को चोट लगाती है तो माँ का कलेजा रो पङता है !
हाँ ! अगर माँ को गाली देने से इनका पेट भर रहा हो तो माँ को वह भी स्वीकार है !
चल - तेरे साथ रहते रहते मैं भी लगभग "बिहारी" हो जाऊंगा !तुम सभी अपना - अपना "इगो" को छोड़ - सिर्फ़ और सिर्फ़ "बिहार" की भलाई के लिए क्यों नही सोचते हो ? एक बार दिल से "चक-दे-बिहार" बोल को तो देख - तेरा बिहार स्वर्ग हो जाएगा ! देख , कैसे वह राजदीप जैसा पत्रकार भी "चक दे गुजरात" बोलता है ! कुख्यात - मोदी को भावी प्रधानमंत्री बताता है ! कुछ सीख इन लोगों से !
अबे - बिहार स्वर्ग हो जाएगा ! फिर मुम्बई - दिल्ली - बंगलोर मे कौन रहेगा ? कौन अरुण पूरी , राजदीप और प्रनोय रोय के तलवे चाटेगा , कौन अपनी माँ का कलेजा इनको देगा ? कौन श्री भल्ला , श्री चोपडा , श्री साह इत्यादी के यहाँ काम करेगा ! कौन पंजाब , सूरत , हरयाणा , भोपाल ,कलकत्ता को अपना घर से भी ज्यादा चम्कायेगा ? कौन बिहार को गाली दे कर अपना पेट भरेगा ? हम सभी "पेट-भरुआ" मजदूर हैं ! कोई ज्यादा पढ़ लिखा तो कोई कम पढा लिखा - mansik स्तर सभी का एक है ! दिन भर म्हणत करते हैं और रात मे एक दूसरे भाई के साथ गाली गलुज और फिर सो जाते हैं - फिर , अगला सुबह वही मजदूर वाली नौकरी !
भूखे पेट से "चक दे बिहार " कैसे निकलेगा ?
रंजन ऋतुराज सिंह , नॉएडा

Wednesday, October 31, 2007

बिहार :- एक ओल्ड एज होम

बचपन मे सुनता था कि विदेश मे "ओल्ड एज होम" होता है ! मुझे बहुत आश्चर्य होता था ! भला कोई अपने माता - पिता को क्यों "ओल्ड एज होम" मे डालेगा ! क्या मजबूरी होगी ? ऐसी कौन सी मजबूरी है कि हम अपने माँ बाप से दूर चले जाएँ ! उनको अकेला छोड़ दें ! 


मेरे "ब्लोग" पढ़ने वाले अधिकतर पूर्वांचल के लोग हैं , जिनको आज कल "बिहारी" कहा जाता है ! सच सच बताएं - आप मे से कितने लोग अपने माँ-पिता जी के साथ रहते हैं ! अगर आपके माँ - पिता जी साथ मे नही रहते हैं तो फिर वह कहाँ रहते हैं ?
सिप्ताम्बर के महीने मे पटना गया था - माँ- बाबुजी के पास ! सड़क पर एक भी युवा नज़र नही आ रहा था ! या तो २० वर्ष से कम आयु वाले या फिर ४५ से ज्यादा वाले ! अजीब हालात है ! जिस राज्य का युवा ही गायब है - वहाँ क्या हो सकता है ? विकास और उत्थान कि बातें करना बेईमानी है !
पटना या बिहार का कोई भी ऐसा गाँव या शहर या फिर यूं कह लीजिए - कोई ऐसा परिवार नही है जहाँ का कोई न कोई बाहर कमाने नही गया हो ! माँ- बाप यूं ही चुप चाप रात के अंधेरों मे दिन गिन रहे हैं और हम यहाँ चका चक दुनिया मे मस्त !
आपको एक सच्ची घटना सुनाता हूँ :- 
सोहन जी मेरे वाले अपार्टमेंट मे रहते हैं - माता जी पटना मे अकेले - बाबु जी नही रहे ! सोहन जी हर रोज अपनी माँ से बातें करते थे - फोन पर ! अचानक एक दिन शाम , फोन तो घडघडा रहा था लेकिन उधर से कोई उठा नही रहा था ! थोडी चिंता हुई - फिर सोने चले गए ! फिर अगला दिन वही हालत ! पटना वाले घर पर कोई फोन नही उठा रहा था ! अब वह सचमुच मे घबरा गए ! किसको फोन करें ? फूफा जी खुद बीमार हैं - मामा जी तो मुम्बई मे बसे हैं ! कोई भी दोस्त महिम पटना मे नही है ! किसी तरह पडोसी का फोन जुगार किया और "माँ" का हाल चाल बताने को कहा ! पता चला घर अन्दर से बंद  है ! पुलिस को फोन किया - पुलिस आयी ! दरवाजा तोडी तो पता चला कि - माँ अब नही रही ! 
पटना के  एक प्रख्यात डाक्टर मिले , बोले - हम तो बहुत कमा लिए हैं ! बेटा नालायक निकले तो अच्छा है - कम से कम पास मे तो रहेगा ! 'फलना बाबु' को हार्ट अटैक आ गया - कोई नही मिला जो हॉस्पिटल पहुंचा सके ! तीनो बेटा अमेरिका मे थे - तीन दिन लग गया - आने मे - तीन दिन तक बर्फ पर् पड़े रहे ! 
हम आम बिहारी के नसीब अजीब हैं ! हम बहुत सपने लेकर जिंदा नही हैं ! कम से कम हैसियत के मुताबिक २ वक़्त कि रोटी मिल जाये - वह बिहार मे नामुमकिन है !
हमारा समाज भी अजीब है - जैसे आप बिहारी होने के नाते - बाहर जा कर कमाना आपका धर्म है ! दिल्ली मे रह कर अगर आप पटना वापस आने का सोचे तो सभी तरफ से उंगली उठने लगेगी - क्या बात है ? अरे मेरे भाई - बात कुछ नही है - बस , अब घर लौटने को दिल कर रहा है !
भांड मे जाये ऐसा नौकरी - 
नितीश कुमार भी सात साल हम जैसे लोगों के लिये कोई जगह नहीं बना सके हैं ! 




~ रंजन ऋतुराज 

Tuesday, October 23, 2007

दालान पढे , क्या ?

जब से हिन्दी मे ब्लोग लिखना शुरू किया हूँ , हर रोज -हर वक़्त सब से यही पूछता रहता हूँ - क्या , आप ने मेरा "दालान" पढा ? साथ ही साथ यह भी आशा करता हूँ को वह आदमी मेरे "दालान" कि बड़ाई मेरे सामने करेगा ! अपना "बड़ाई" सुनने के लिए आदमी क्या कुछ नही करता है ! कई दोस्त मुझे झेल जाते हैं ! दोस्ती को लिहाज रखते हुए "दालान" पढ़ना पङता है ! फिर वह गाली देते हैं कि - मुखिया को कितना टाइम है ! मुझे पता है - ऐसे लोग ज्वलनशील होते हैं ! मुखिया का एक ब्लोग उनको बर्दास्त नही होता है ! बहुत दुःख कि बात है ! खैर - कोई बात नही - कसाई के श्राप से गाय थोडे ही मरती है !
१८-१९ साल से लिखता आ रहा हूँ ! पहले हिन्दी समाचार पत्रों मे लिखता था ! अब इलेक्ट्रोनिक दुनिया मे लिखता हूँ ! ज़िंदगी के हर अनुभव से गुजरा हूँ ! कल्पना शक्ति काफी मजबूत है ! जो पल जिन्दगी मे नही आये - उनकी कल्पना कर सकता हूँ - शायद यही सोच "कुछ लोग" मुझे अजीब नज़र से देखते हैं ! जैसे मैं पटना का कोई "लोफर" हूँ और बालकोनी से उनकी धरमपतनी पर बुरी नज़र रख रहा हूँ !
भाषा कमज़ोर है - साहित्य नही ! बहुत लोग भाषा और साहित्य को एक साथ देखते हैं ! मैं ऐसा नही मानता हूँ ! क्या सुन्दर लड़की होने के लिए "कुंवारा" होना जरुरी है , क्या ? मैं अपने साहित्य मे भाषा का कौमार्य भंग नही किया है !
रंजन ऋतुराज सिंह , नॉएडा

Monday, October 22, 2007

आज सोमवार है !

आज "सोमवार" है ! सच पूछिये तो आज "काम" पर आने का मन एकदम नही करता है ! सुबह सुबह बच्चा लोग भी स्कूल नही जाना चाहता है ! "कसाई" की तरह उनको तैयार कर के स्कूल भेजना पङता है ! इधर "त्यौहार" वाला मूड हो गया था ! अचानक आज सुबह पता चला की आज सोमवार है ! मौसम भी अजीब है ! कच्ची धुप थोडी अच्छी लगती है ! मन कर रहा है कि हरे हरे घास - ( दूभ) पर एक चटाई बिछा के - भागलपुरी चादर ओढ़ के एक नींद मार लें ! बीच बीच मे कोई ग्रीन लेबल वाली चाय देता रहे और हाथ मे एक उपन्यास ! फिर दोपहर को उठ कर भर पेट आलू दम कि सब्जी के साथ चावल ! फिर एक नींद !
मेट्रो मे ज़िंदगी अजीब है ! हर कोई पैसा के पीछे भागता नज़र आता है ! यहाँ पैसा भी है ! कोई "लहर" गिनने का भी पैसा कमा लेता है ! वैसे , "पैसा और खुशामद " सबको अच्छा लगता है ! हम कोई अपवाद नही है ! "राजा" इसलिए "राजा" होता था कि उसके पास धन होता था !
रमेश मिला ! पूछे कि भाई हम दोनो एक साथ दिल्ली आये थे ! तुम गाडी पर गाडी बदल रहे हो ! और एक हम हैं :(
कहने लगा - "मुखिया जी " , हम यह नही सोचते कि - आज सोमवार है और कल इतवार था ! बस यही फर्क है ! "लहर" गिनने से हमको शरम नही है ! "बीबी" को माथा पर सवार नही किये हैं ! जम के मेहनत करते हैं ! अपना -पराया का भेद भाव किये बिना जेब काटने से हिचकते नही हैं !
एक सांस मे ही सब कुछ कह गया ! हम चुप रह गए ! लेकिन मेरे अन्दर का अर्जुन जाग रहा था ! अब असली महाभारत होगा ! मुखिया जी पैसा कमा के गर्दा गर्दा कर देंगे ! मालूम नही - मैंने क्या क्या सोच लिया !
सोचते सोचते - फिर नींद आने लगी और मैं मखमली दूभ कि तलाश मे निकल पडा !
जरा , एक कप ग्रीन लेबल चाय ! आज सोमवार है ! कुछ भी करने का मूड नही बन रहा है !


रंजनऋतुराज सिंह , नॉएडा

Thursday, October 18, 2007

दुर्गा








नवरात्रि में माता दुर्गा के नौ रूपों को पूजा जाता है। माता दुर्गा के इन सभी नौ रूपों का अपना अलग महत्व है। माता के प्रथम रूप को शैलपुत्री, दूसरे को ब्रह्मचारिणी, तीसरे को चंद्रघण्टा, चौथे को कूष्माण्डा, पांचवें को स्कन्दमाता, छठे को कात्यायनी, सातवें को कालरात्रि, आठवें को महागौरी तथा नौवें रूप को सिद्धिदात्री कहा जाता है। नवरात्रि के सभी नौ दिन इन सभी रूपों में बंटे हुए हैं जो इस प्रकार हैं -
शैलपुत्री -


वन्दे वांछितलाभाय चन्द्रार्धकृतशेखराम। वषारूढां शूलधरां शैलपुत्रीं यशिंस्वनीम॥


मां दुर्गा का पहला स्वरूप शैलपुत्री का है। पर्वतराज हिमालय के यहां पुत्री के रूप में उत्पन्न होने के कारण इनको शैलपुत्री कहा गया। यह वषभ पर आरूढ़ दाहिने हाथ में त्रिशूल और बाएं हाथ में पुष्प कमल धारण किए हुए हैं। यह नव दुर्गाओं में प्रथम दुर्गा हैं। नवरात्र पूजन में पहले दिन इन्हीं का पूजन होता है। प्रथम दिन की पूजा में योगीजन अपने मन को मूलाधार चक्र में स्थित करते हैं। यहीं से उनकी योग साधना शुरू होती है।
ब्रह्मचारिणी


दधाना करपद्माभ्यामक्षमालाकमण्डलू। देवी प्रसीदतु मयि ब्रह्मचारिण्यनुत्तमा॥


मां दुर्गा की नौ शिक्तयों में से दूसरा स्वरूप ब्रह्मचारिणी का है। यहां ब्रह्मा शब्द का अर्थ तपस्या से है। ब्रह्मचारिणी का अर्थ हुआ तप की चारिणी यानि तप का आचरण करने वाली। ब्रह्मचारिणी देवी का स्वरूप पूर्ण ज्योतिर्मय एवं अत्यंत भव्य है। इसके बाएं हाथ में कमण्डल और दाएं हाथ में जप की माला रहती है। मां दुर्गा का यह स्वरूप भक्तों और सिद्धों को अनंत फल प्रदान करने वाला है। इनकी उपासना से मनुष्य में तप, त्याग, वैराग्य, सदाचार और संयम की वद्धि होती है। दुर्गा पूजा के दूसरे दिन इन्हीं की उपाासना की जाती है। इस दिन साधक का मन स्वाधिष्ठान चक्र में स्थित होता है। इस चक्र में अवस्थित मन वाला योगी उनकी कृपा और भिक्त प्राप्त करता है।
चंद्रघण्टा


पिण्डज प्रवरारूढ़ा चण्डकोपास्त्रकैर्युता। प्रसादं तनुते महयं चंद्रघण्टेति विश्रुता॥


मां दुर्गा की तीसरी शिक्त का नाम चंद्रघण्टा है। नवरात्र उपासना में तीसरे दिन इन्हीं के विग्रह का पूजन व आराधना की जाती है। इनका स्वरूप परम शांतिदायक और कल्याणकारी है। इनके मस्तक में घण्टे के आकार का अर्धचन्द्र है। इसी कारण इस देवी का नाम चंद्रघण्टा पड़ा। इनके शरीर का रंग स्वर्ण के समान चमकीला है। इनका वाहन सिंह है। हमें चाहिए कि हम मन, वचन, कर्म एवं शरीर से शुद्ध होकर विधि -विधान के अनुसार, मां चंद्रघण्टा की शरण लेकर उनकी उपासना व आराधना में तत्पर हों। इनकी उपासना से हम समस्त सांसारिक कष्टों से छूटकर सहज ही परमपद के अधिकारी बन सकते हैं।
कूष्माण्डा


सुरासम्पूर्णकलशं रूधिराप्लुतमेव च। दधाना हस्तपद्माभ्यां कूष्माण्डा शुभदास्तुमे॥


माता दुर्गा के चौथे स्वरूप का नाम कूष्माण्डा है। अपनी मंद, हल्की हंसी द्वारा ब्रह्मांड को उत्पन्न करने के कारण इनका नाम कूष्माण्डा पड़ा। नवरत्रों में चौथे दिन कूष्माण्डा देवी के स्वरूप की उपासना की जाती है। इस दिन साधक का मन अनाहज चक्र में स्थित होता है। अतः पवित्र मन से पूजा -उपासना के कार्य में लगना चाहिए। मां की उपासना मनुष्य को स्वाभाविक रूप से भवसागर से पार उतारने के लिए सुगम और श्रेयस्कर मार्ग है। माता कूष्माण्डा की उपासना मनुष्य को आधिव्याधियों से विमुक्त करके उसे सुख, समद्धि और उन्नति की ओर ले जाती है। अतः अपनी लौकिक, परलौकिक उन्नति चाहने वालों को कूष्माण्डा की उपासना में हमेशा तत्पर रहना चाहिए।
स्कन्दमाता


सिंहासनगता नित्यं पद्माश्रितकरद्वया। शुभदास्तु सदा देवी स्कन्दमाता यशिस्वनी॥


मां दुर्गा के पांचवें स्वरूप को स्कन्दमाता कहा जाता है। ये भगवान स्कन्द कुमार कार्तिकेय’ के नाम से भी जाने जाते हैं। इन्हीं भगवान स्कन्द अर्थात कार्तिकेय की माता होने के कारण मां दुर्गा के इस पांचवें स्वरूप को स्कन्दमाता के नाम से जाना जाता है। इनकी उपासना नवरात्रि पूजा के पांचवें दिन की जाती है इस दिन साधक का मन विशुद्ध चक्र में स्थित रहता है। इनका वर्ण शुभ्र है। ये कमल के आसन पर विराजमान हैं। इसलिए इन्हें पद्मासन देवी भी कहा जाता है। इनका वाहन भी सिंह है। नवरात्र पूजन के पांचवें दिन का शस्त्रों में पुष्कल महत्व बताया गया है। इस चक्र में अवस्थित रहने वाले साधक की समस्त बाह्य किरयाएं एवं चित्र वित्तयों का लोप हो जाता है।
कात्यायनी


चन्द्रहासोज्ज्वलकरा शाईलवरवाहना। कात्यायनी शुभं दद्याद्देवी दानवघातिनी॥


मां दुर्गा के छठे स्वरूप को कात्यायनी कहते हैं। कात्यायनी महर्षि कात्यायन की कठिन तपस्या से प्रसन्न होकर उनकी इच्छानुसार उनके यहां पुत्री के रूप में पैदा हुई थीं। महर्षि कात्यायन ने सर्वप्रथम इनकी पूजा की थी इसलिए ये कात्यायनी के नाम से प्रसिद्ध हुईं। मां कात्यायनी अमोद्य फलदायिनी हैं। दुर्गा पूजा के छठे दिन इनके स्वरूप की पूजा की जाती है। इस दिन साधक का मन आज्ञा चक्र में स्थित रहता है। योग साधना में इस आज्ञा चक्र का अत्यंत ही महत्वपूर्ण स्थान है। इस चक्र में स्थित मन वाला साधक मां कात्यायनी के चरणों में अपना सब कुछ न्यौछावर कर देता है। भक्त को सहजभाव से मां कात्यायनी के दर्शन प्राप्त होते हैं। इनका साधक इस लोक में रहते हुए भी अलौकिक तेज से युक्त होता है।
कालरात्रि


एक वेणी जपाकर्णपूरा नग्ना खरास्थिता। लम्बोष्ठी कर्णिकाकणी तैलाभ्यक्तशरीरणी॥ वामपादोल्लसल्लोहलताकण्टक भूषणा। वर्धनमूर्धध्वजा कृष्णा कालरात्रिर्भयड्करी॥


मां दुर्गा के सातवें स्वरूप को कालरात्रि कहा जाता है। मां कालरात्रि का स्वरूप देखने में अत्यंत भयानक है लेकिन ये सदैव शुभ फल देने वाली मानी जाती हैं। इसलिए इन्हें शुभंकरी भी कहा जाता है। दुर्गा पूजा के सप्तम दिन मां कालरात्रि की पूजा का विधान है। इस दिन साधक का मन सहस्त्रार चक्र में स्थित रहता है। उसके लिए ब्रह्मांड की समस्त सिद्धियों के द्वार खुलने लगते हैं। इस चक्र में स्थित साधक का मन पूर्णतः मां कालरात्रि के स्वरूप में अवस्थित रहता है। मां कालरात्रि दुष्टों का विनाश और
ग्रह बाधाओं को दूर करने वाली हैं। जिससे साधक भयमुक्त हो जाता है।
महागौरी


श्वेते वषे समरूढ़ा श्वेताम्बरधरा शुचि:। महागौरी शुभं दद्यान्महादेवप्रमोददा॥


मां दुर्गा के आठवें स्वरूप का नाम महागौरी है। दुर्गा पूजा के आठवें दिन महागौरी की उपासना का विधान है। इनकी शिक्त अमोघ और सद्यः फलदायिनी है। इनकी उपासना से भक्तों के सभी कलुष धुल जाते हैं।
सिद्धिदात्री


सिद्धगन्धर्वयक्षाद्यैरसुरैरमरैरपि। सेव्यामाना सदा भूयात सिद्धिदा सिद्धिदायिनी॥


मां दुर्गा की नौवीं शिक्त को सिद्धिदात्री कहते हैं। जैसा कि नाम से प्रकट है ये सभी प्रकार की सिद्धियों को प्रदान करने वाली हैं। नव दुर्गाओं में मां सिद्धिदात्री अंतिम हैं। इनकी उपासना के बाद भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती हैं। देवी के लिए बनाए नैवेद्य की थाली में भोग का सामान रखकर प्रार्थना करनी चाहिए।


रंजन ऋतुराज सिंह , नौएडा

Tuesday, October 9, 2007

"चुनाव" नजदीक है !

"आम चुनाव" का नाम जेहन मे आते ही मन एकदम फ्रेश हो जाता है ! १९७७ से लेकर आज तक के सभी चुनाव को काफी नजदीक से देखा है ! १९८० का बिहार विधानसभा और १९८४ के लोकसभा का चुनाव को काफी ही नजदीक से देखा है ! उसके बाद टी वी पर भी चुनाव देखा है ! बिहार और उत्तर-प्रदेश के गाँव मे , "चुनाव" को एक पर्व के रुप मे देखा जाता है ! कई बेरोजगारों को क्षणिक रोजगार मिल जाता है ! कई "परिवार" मे आपस मे ही "भात" बंद हो जाता है ! जीता कोई - हारा कोई लेकिन गांव मे टेंशन काफी दिन तक रहता है ! कुछ भी कहिये , बहुत मजा आता है ! "लोकसभा " का चुनाव "बूथ कैप्चर" कर के नही जीता जा सकता है ! चुनाव के ठीक दो दिन पहले "कट्टा , बम्ब" इत्यादी का सप्लाई होना शुरू हो जाता है ! इन सब का इस्तेमाल कम और हड्काने मे ज्यादा होता है ! थोडा टेंशन बढ़ाने के लिए "हवाई फैरिंग" किया जाता है !

पहले प्रचार जोर दार ढंग से होता था ! कई लोग ऐसे होते थे जो गाड़ी किसी और उम्मीदवार का , पैसा किसी और उम्मीदवार का और वोट किसी और को ! दुनिया मे सभी जगह जात पात है , चुनाव के दौरान दुसरा जात का वोट पाने के लिए उम्मीदवार बेचैन होते हैं ! अगर आप अपने "जात" के उम्मीदवार के खिलाफ दुसरे जात वाले उम्मीदवार के लिए थोडा भी काम कर रहे हैं तो आपको "दामाद " वाला ट्रीटमेंट मिलेगा ! अधिकतर चुनाव मे , चुनाव के ठीक एक दिन पहले वाली रात मे "निर्णय" होता है ! कहीँ कहीँ एक तरफा मुकाबला होता है - वहाँ मजा नही आता है ! किसी चुनाव मे आप किसी उम्मीदवार के लिए काम कीजिये और देखिए आपको "भारत-पाकिस्तान" वाला क्रिकेट मैच से ज्यादा मजा आएगा !

कई उम्मीदवार समर्थन रहने के वावजूद चुनाव हार जाते हैं - क्योंकि उनमे "चुनाव - प्रबंधन " नही होता है ! कई ऐसे होते हैं - जो पैसा के बल पर चुनाव जीत जाते हैं ! कई पैसा खर्चा कर के भी जीत नही पाते हैं ! कुछ लोग खानदानी चुनाव लड़ने वाले होते हैं - हर चुनाव मे बाप -दादा का २-४ बीघा जमीन बेचने मे हिचकिचाते नही ! मुझे लगता है - आईआईएम जैसे प्रबंधन संस्थान को "चुनाव-प्रबंधन" पर कुछ १-२ साल का डिप्लोमा शुरू करना चाहिऐ !

किसी बडे पार्टी का टिकट जुगार कर लेना भी लगभग चुनाव जितना जैसा होता है ! बहुत दिन तक हमको यह नही पता था कि "टिकट" का होता है ! टिकट कैसा होता है ? एक बार लालू जीं को धोती मे पार्टी का टिकट बाँध कर रखते हुये देखा ! फिर वोही हमको बताये कि - यह पार्टी का स्य्म्बोल होता है - जिसके हाथ मे यह चला गया वोही पार्टी का अधिकृत उम्मीदवार होता है ! कई जगह पैसा वाले टिकट का दाम बढ़ा देते हैं ! और यहाँ पार्टी पेशोपेश मे पड़ जाती है ! कई जगह टिकट कि नीलामी होती है !

नॉमिनेशन वाले दिन भी थोडा हंगामा जरूरी होता है ! २-४ ठो गाड़ी घोडा , किराया पर "जिंदाबाद - मुर्दाबाद" कराने वाले लोग इत्यादी कि जरूरत होती है ! यहीं आपके खिलाफ या पक्ष मे पहला "हवा" तैयार होता है ! अब यह "हवा" आपके साथ कितना दिन तक रहता है - यह आपका नसीब !

कई बार पढे लिखे विद्वान् लोग चुनाव हार जाते हैं ! "जनता" को विद्वान् से ज्यादा उनके दर्द और तकलीफ को जानने वाला ज्यादा "मत" पता है - भले ही वोह बाद मे बेईमान हो जाये !

"मत गिनती" वाले दिन भी बहुत टेंशन रहता है - पहले कई राउंड होते थे ! "दशहरा - दीपावली " जैसा २ दिन तक कोउन्तिंग होता था ! कभी कोई ४००० से आगे चल रहा है तो कभी कोई ५००० से पीछे ! हमलोग टी वी से बिल्कुल चिपके होते थे ! खैर अब तो सब कुछ - २ -४ घंटो मे ही खतम हो जाता है !

खैर , अगर मरने से पहले एक चुनाव नही लड़े तो क्या किये ? हमारे एक कहावत है - अगर किसी से दुश्मनी है तो उसको एक पुराना चार-पहिया खरीदवा दीजिये और अगर दुश्मनी गहरी है तो "चुनाव" लड्वा दीजिये !

रंजन ऋतुराज सिंह , नौएडा

Friday, October 5, 2007

बाहुबलीयों की वक़ालत

१ अक्तूबर और फिर ३ अक्तूबर को पटना की एक अदालत ने कुछ बाहुबलियों को सजा सुनायी ! "सजा" ऎसी की शेर के आखों मे भी आंसू आ गए ! "समाज" अजीब है ! कभी सर आखों पर तो कभी जूतियों के नीचे ! आदमी वही है , व्यक्तित्व भी वही है ! देखने की नज़र बदल जाती है ! मुझे भी याद है - गाँधी मैदान का वोह रैली जिसमे एक शेर की तरह "आनंद मोहन" गरज रहे थे ! आज वही "आनंद मोहन " के आंसू पोछने वाला कोई नही है ! यही वक़्त है !
आप सभी लोग पढे लिखे हैं - राजनीति का अपराधीकरण कैसे हुआ ? या अपराधियों का राजनीति मे प्रवेश कैसे हुआ ? सुरजभन या अशोक सम्राट जैसे लोगों को कौन पनपाता है ? ईन गिदर को शेर कौन बनाता है ? सिर्फ बंदूक की बदौलत कोई बाहुबली नही बन सकता ! यह मेरा दावा है !
बिहार मे १९८० से १९९० के दशक मे कई बाहुबली पैदा हुये ! बीर मोहबिया , बीरेंद्र सिंह , काली पाण्डेय , सूरज देव सिंह इत्यादी ! लेकिन इनमे दम नही था ! क्योंकि इनकी संख्या कम थी ! राज्य स्तर पर इनकी पहचान नही थी !
१९९० का चुनाव - कई बाहुबली पैदा लिए ! कॉंग्रेस के खिलाफ , लोगों ने इनको चुनकर भेजा ! यह जनता का पैगाम था - राजनीति कराने वालों के लिए ! लेकिन - यह लालू जीं से संभल नही पाए ! सही नेतृत्व के आभाव मे यह सभी कहीँ ना कहीँ जनता की मज़बूरी बन गए ! समाज पहले भी विभाजित था , समाज आज भी विभाजित है और समाज कल भी विभाजित रहेगा ! हाँ , हो सकता है कल विभाजित समाज का पैमाना कुछ अलग हो !
सन २००० का चुनाव और नितीश जीं का मुख्य मंत्री बनाना , १४ निर्दालिये बाहुबली विधायकों का समर्थन लेना वोह भी सूरजभान के नेतृत्व मे ! क्या यह फैसला - बाहुबलियों के मन को बढाना नही था ! क्या इस फैसले ने जनता के गलत फैसले को मजबूत नही किया ? क्या संदेश गया जनता के बीच की सरकार सिर्फ इनकी ही सुन सकती है ! लल्लू के दरबार मे सहबुद्दीन जैसे लोगों को राजा की उपाधि देना । जड़ विहीन लोगों के दवाब मे विश्वा प्रख्यात चिकित्सक सी पी ठाकुर को मंत्रिमंडल से बहार कर देना और पटना एअरपोर्ट पर सी पी ठाकुर का २१ ये के ४७ से आव्गानी करना और सरकार का चुप चाप तमाशा देखना , क्या यह सब बाहुबलियों के मन को बढाना नही है ! क्या हम पूछ सकते हैं श्री नितीश कुमार जीं से की रेल मंत्री होने के नाते सूरजभान को आर्थीक रुप से वोह कितना मजबूत बनाए की आज यह आदमी बिहार का सबसे धनिक लोगों मे से एक है ! जब सूरजभान से मन मुताओ हुआ तो अनंत सिंह को चांदी के सिक्कों से तुलना या फिर अनंत सिंह के दरवाजे पर हर दुसरे दिन जाना ! क्या यह सब बाहुबलियों के मन को बढ़ाने के लिए काफी नही था ? सन २००० के चुनाव मे क्या सोच कर ४० सीट दिये - आनंद मोहन को ! जब वंदना प्रेयसी अनंत सिंह की नकेल कस रही थी तो फिर क्या सोच कर आप उनका ट्रांफर कर दिए ? गुल खाए और गुलगुले से परहेज !
आप राज नेताओं ने इन बाहुबलियों का मन इतना उंचा उठा दिया की सही ढंग से राजनीति कराने वाले ग़ायब हो चुके हैं ! हर गली मुहल्ला मे अपराधी का बोल बाला था ! कानून का भय तो बिल्कुल ही नही है !
खिलाड़ी तो यह राजनेता हैं ! जनता और कुत्ते की मौत मरने वाले अपराधी तो बस गोटी भर ही हैं ! पढे लिखे गरीब बिहारीओं का यह दुर्भाग्य है की "नौकरी" पा कर पेट भर लेना ही उनका एक मात्र लक्ष्य है ! फिर भटके हुये समाज को बाहुबली के अलावा क्या उपाय है ?

रंजन ऋतुराज सिंह , नौएडा

Friday, September 28, 2007

बुद्धिमान और विद्वान्

"विद्वान्" कोई भी बन सकता है लेकिन "बुद्धिमान " होना आपके लिए आसान नही है ! कुछ अध् कचरे "विद्वान्" दोस्तो को अक्सर यही लगता है कि वोह बहुत "बुद्धिमान" हैं और यहीं वोह मात खा जाते हैं ! कई लोगों को देखा है - "विद्वता" तो आ जाती है लेकिन "बुद्धि" नही आती ! तभी तो देश मे कई "बुद्धिमान" लोग राज करते हैं ! जैसे - " धीरूभाई " , "लालू प्रसाद " ! मुझे नही लगता है कि यह लोग "विद्वान्" हैं लेकिन कोई शक नही कि यह "बुद्धिमान " हैं !
मैंने देखा है "बुद्धिमान" लोग "विद्वानों" को क़द्र करते हैं ! लेकिन वक़्त वक़्त पर "विद्वानों" को उनका औकात भी बता देते हैं ! यह गलत है ! लेकिन इससे भी ज्यादा दिक्कत तब होती है जब अध् कचरे "विद्वान्" खुद को बुद्धिमान समझने लगते हैं !
अभी हाल मे ही उत्तर प्रदेश मे कुछ "विद्वान" चुनाव लड़ने चले गए ! हार ही नही गए - बुरी तरह हारे ! यह एक सबक है और संदेश भी ! आप बहुत विद्वान् है - आप अपने "मालिक" के लिए २४ घंटा काम करते हैं - मालिक को कमा कर देते हैं - मालिक खुश होता है - पगार कुछ बढ़ा देता है ! लेकिन इसका मतलब यह नही कि बाकी का समाज भी आपको स्वीकार करे ! पुरा बिहार आपकी कंपनी तो नही , है ना ? सामाजिक स्तर पर कुछ करने के लिए प्राकृतिक "बुद्धिमान" कि जरूरत है ना कि क्रितिम रुप से बनाए हुये "विद्वान्" कि ! यह समझ आपको होनी चाहिऐ ! वर्ना विद्वान् लीडर बनने के चक्कर मे समाज कि दुलत्ती भी लग सकती है !
विद्वता दिखाने के कई अवसर और जगह मिलेंगे ! उन अवसरों और मौकों को खोजिए - जहाँ आपकी "विद्वता" का आदर हो !
खुद को आंकिये और तीर सही निशाने पर लगायीये ! "विद्वान्" हैं - विद्वान् कि तरह रहिये , बेवजह  बुद्धिमान मत बनिए !

रंजन ऋतुराज सिंह , नौएडा

Tuesday, September 25, 2007

डिप्रेशन

एक दादा जीं पागलों के बहुत बडे डाक्टर हैं - बिहार सरकार के अपने फकुल्टी के सबसे बडे अधिकारी हैं - कहते हैं आज कल "डिप्रेशन" के मरीज बहुत बढ़ गए हैं ! मैंने बातों ही बातों मे पूछ बैठा कि इस तरह के मरीज किस आय वर्ग से आते हैं - वोह मुस्कुरा कर कहते हैं - गरीबों मे 'डिप्रेशन' नही होताहै ! या फिर गरीबों को पता ही नही चलता है ! गरीब पागल हो जायेंगे लेकिन "डिप्रेशन' के शिकार नही होते !
सब कुछ तो है - अच्छा पढ़ाई लिखाई ! अछ्छी नौकरी ! मस्त वेतन ! बढिया लोकेशन ! सुन्दर पत्नी ! फिर भी डिप्रेशन !
कुछ लोग बिल्कुल "मस्त" होते हैं ! हाथी कि तरह ! "भय" नही होता है !किसी भी चीज़ का "भय" नही होना ! जिन्दगी मे सबको सब कुछ नही मिलता है ! आज कि युवा पीढी को सब कुछ चाहिऐ ! सब कुछ ! यह प्रकृति के विपरीत है ! "त्याग" को भी भंजाने से वोह नही चुक रहे हैं ! शिक्षा का उद्धेश्य - कमाना - कमाना और कमाना है ! ठीक है ! लेकिन "पैसा" का साइड एफ्फेक्त भी होता है ! और सबसे बड़ा साइड एफ्फेक्त होता है - "डिप्रेशन" !
"पैसा" कमाने कि होड़ मे आदमी बिल्कुल अकेला हो गया ! यह अकेलापन बहुत खराब है - "खा" जाता है आदमी को ! "कपिलदेव" या "धोनी" कि टिम ही वर्ल्ड कप जीतती है ! यह सच्चाई है ! इस सच्चाई को कबूल करना सीखें ! "फल कि चिन्ता किये बैगैर कर्म किये जाएँ " ! कहना कितना आसान है ! लेकिन हम सभी को इसके महत्व को समझाना होगा !
एक आदमी सब कुछ कर सकता है ! मेरे मित्र "चंदन जीं : कहते हैं - "गया निवासी 'दशरथ मांझी' एक बहुत ही सरल उदाहरण हो सकते हैं !" एक दिशा मे ही लगातार बढ़ाते रहना ही - सबसे आसान उपाय है ! एक कहावत है " एक साधे - सब सधे " !
कई लोग अपनी प्रतिभा का सही इस्तेमाल नही कर पाते हैं ! अलूल - जलूल कि चीजों मे फँस जाते हैं ! कई कारण हैं - घातक डिप्रेशन के ! हमे इससे बचना चाहिऐ ! ठंडा दिमाग से सोचना चाहिऐ कि हमे अपने ज़िंदगी से क्या चाहिऐ ? चिन्ता ना करें ! दूसरों को भी अपनी "चिंता" ना थोपें ! व्यक्ति और व्यक्तित्व दोनो का आदर करें ! सामने वाले पर विश्वास करना सीखें ! कोई आपको सिर्फ और सिर्फ एक बार हो धोखा दे सकता है - दुसरी दफा नही !
और हमेशा ईमानदार रहे ! अपने कर्तव्य और संबंधों के प्रति !
और कुछ ??

रंजन ऋतुराज सिंह , नौएडा

Monday, September 24, 2007

पाकिट मे पत्थर और आसमान मे छेद

शायद वफ़ा के खेल से उकता गया था वोह, मंज़िल के पास आके जो रस्ता बदल गया
कौन कहता है , आसमान मे छेद नही होता , एक पत्थर तो 'तबियत' से उछालो ! चलिए पत्थर तो मिल जाएगा लेकिन 'तबियत' कहॉ से बनेगा ? आसान काम है क्या - 'तबियत' बनाना ? अब अगर 'तबियत' बन भी जाएगा तो क्या जरुरी है कि हम 'आसमान' मे पत्थर को उच्छालें ? हो सकता है हम इस पत्थर से किसी का 'कपाड़' फाड़ दें या 'पत्थर' को पाकिट मे ले कर घूमें या किसी के 'आंगन' मे फेंक दें ! मेरी मर्जी !
'बकरी' चराने वालों को 'बाघ' नही पालना चाहिऐ ! हमेशा खतरा रहता है कि कहीँ 'बाघ' बकरी को खा ना जाये ! 'बकरी' को हमेशा घमंड रहता है कि 'मालिक' उसके साथ है - 'बाघ' कुछ नही कर सकता ! यह मालिक कि गलती है कि 'बाघ' और 'बकरी' दोनो को एक साथ एक ही घर मे पालने का शौख रखते हैं ! यह बिल्कुल 'गलत' बात है !
तो मैं कह रहा था - 'तबियत' बनाने कि बात ! धरती है सो तरह तरह के 'प्राणी' मिलेंगे ! लोग अलग अलग ढंग से 'तबियत' बनाते हैं ! 'चाचा' बिहार सरकार मे नौकरी karate हैं ! सेक्रेटेरिएट मे जाते हैं ! पटना का सेक्रेतेरिअत को उद्योग का दर्जा मिल हुआ है ! सभी इस उद्योग पर kabzaa जमाना चाहते हैं ! "पोर्टर' का कोम्पितितिव मोडल यहाँ लागू होता है ! खैर , चाचा सेक्रेतेरिअत पहुंचाते ही शुरू हो जाते हैं - कहते हैं कि जब तक २-४ थो को गरिया नही दें - 'तबियत' नही बनता है ! फिर पाकिट से 'पत्थारवा' निकाल के टेबुल पर रख देते हैं ! हम कितना बार पूछे कि 'ई , पत्थारवा से कहियो 'आसमान' मे छेद भी होगा कि यूं ही रखल रह जाएगा ! 'चाचा' बोले कि - जब तक हाथ मे पत्थर है पब्लिक को आशा है कि आज नही ता कल , कहियो ना कहियो आसमान मे छेद होगा ही !
हम कहे चाचा , हंसिये मत ! पब्लिक बौरा गया है ! आज - kheera चोर को धुन रह है ! कल हीरा चोर को धुनेगा ! सोचिये जरा - पब्लिक ठीक इसी तरह सभी बड़का बड़का चोर लोग को खदेड़ खदेड़ के khet मे ले जाके पिटने लगे ता क्या होगा ? चाचा बोले - बुरबक हो ? ऐसा दिन कभी नही आएगा ! हम सोचे कि चाचा कितना आशावादी हैं , तब ही तो उनके पास तबियत और पत्थर दोनो है !
तबियत बना के , पाकिट मे पत्थर लेकर घुमिये और मौका मिलाते ही आसमान मे छेद कर दीजिये ! काम खतम !
रंजन ऋतुराज सिंह ,
पाठक वर्ग से मेरा अनुरोध है कि कृपया इस लेख को बिहार कि राजनीति से जोड़ कर ना देखें ! आपको कष्ट हो सकता है !

संस्कृति और कुछ तस्वीरें


http://lelongdugange.blogspot.com/

रंजन ऋतुराज सिंह , नौएडा

Tuesday, September 11, 2007

मन नही लगता है - भाग एक

मन नही लगता है ! मन करता है , बिहार वापस चले जाएँ ! दिल्ली मे पेट भरुआ नौकरी से क्या मिलेगा ? एक रुपईया जमा नही है ! ऊपर से ढ़ेर सारा हेडक , जो बचाता है पटना आने जाने मे खर्चा हो जाता है !
वहीँ पटना मे रहेंगे ! कुछ लोन ले के एक स्कार्पियो गाड़ी ख़रीद लेंगे ! हरा रंग का ! झकास लगेगा ! गाड़ी मे उजाला परदा लगा लेंगे ! सीट पर सफ़ेद तौलिया , फर वाला बिछा देंगे ! २- ४ ठो चेला चपाटी बना लेंगे ! सप्ताह दू सप्ताह पर गांव से घूम आवेंगे !
कभी कभी मन करता है कि कोई बिजिनेस करें ? अब क्या करें , यही नही बुझाता है ! बाबूजी के डर से नौकरी कर रहे हैं ! मेरा नौकरी करना उनके इज्जत से सरोकार रखता है ! अगर हम नौकरी नही किये तो लोग क्या कहेगा ? ई साला लोग के चक्कर मे हम अपना ज़िन्दगी नाश दिए , फेर भी लोग बहुत कुछ कहता है - मेरी सास कहती है कि सबका दामाद बड़का बड़का कम्पनी मे काम करता है - और एक आप हैं !! अब हम अपना सास को कैसे समझायें कि कम्पनी मे गदहा का जरूरत है घोडा का नही ! हमसे बोझा नही उठेगा !
दूर , माथा खराब हो जाएगा - जितना सोचेंगे ! मूड खराब हुआ ता गरीब रथ से वापस लॉट जायेंगे ! हो गया ! लोग जान गया कि फलना बाबु का लईका भी कुछ कर सकता है ! यही कम है , क्या ? एक ही ज़िन्दगी मे क्या क्या करें ? बाप - दादा , ख़ानदानी और रईस बना के रख दिया - संस्कार ऐसा डाल दिया कि किसी के सामने सर झुकता नही है ! पैसा ही सब कुछ का माप दण्ड हो गया ! बचपन मे देखा कि बडे बडे पैसा वाले को हिम्मत नही होती थी हम लोगों के सामने बैठने की  - अब सब कुछ उलटा हो गया ! ऐसा लगता है कि पैसा के खेला मे फंस गए !
लिखा होगा ता पैसा कहीँ भी मिल जाएगा ! क्या जरूरत है मान - सम्मान बेच के पैसा कमाने कि ! थोडा सकून भी होना चाहिऐ - जिन्दगी मे !
ता , कह रहे थे कि पटना चले जायेंगे - वहीँ राम बिलास चाचा का पार्टी जोइन कर लेंगे ! लालू जीं और नितीश जीं के यहाँ बहुत धक्का है ! रोज शाम को अपना स्कार्पियो मे चेला चपाती सब के साथ डाक बंगला चौराहा पर केदार के दुकान पर पान कचरेंगे और उज्जर उज्जर कुरता - पैजामा पहन कर खूब हवा देंगे ! एक रे बन का चश्मा भी ले लेंगे ! कभी कभी जेंस का पैंट और T शर्ट और बाटा का हवाई चप्पल पहन के बोरिंग रोड़ मे घुमेंगे या मौर्या लोक मे टहलेंगे !
मूड हुआ ता "महंगू" के दुकान मे जाके बगेरी या चाहा का मीट खायेंगे ! रिटेल का जमाना है ता - हर शहर मे कोर्ट - कचहरी के सामने "मीट-भात" का दुकान खोलेंगे ! आप देखे होंगे कि बहुत सारा लोग ऐसा होता कि जब तक वोह दू-चार कित्ता केस नही लडेगा उसका जीना बेकार है , ऐसा लोग के लिए ही - कोर्ट - कचहरी के सामने मीट - भात का दुकान होता है ! हर शहर मे आपको ऐसा कोई ना कोई फेमस दुकान मिल जाएगा ! वैसा मीट खाने के बाद पांच सितारा का खाना बेकार लगेगा !
बहुत सारा प्लान है - लेकिन ई पेट भरुआ नौकरी ज्यादा दिन नही होगा ! हमलोग काम करने के लिए पैदा लिए हैं कि करवाने के लिए ... बताईये तो महाराज ....
क्रमशः

रंजन ऋतुराज सिंह , नौएडा